CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ramadan के मौके पर Sambhal में बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, प्रशासन की सख्ती पर मौलाना ने कही ये बात

Ramadan के मौके पर Sambhal में बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, प्रशासन की सख्ती पर मौलाना ने कही ये बात

By Newsdesk Admin 03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च। यूपी के संभल में रमजान के दौरान मुस्लिमों को रोजा-इफ्तार और सहरी के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है. ऐसे में मौलाना ने अजान देने के लिए नया तरीका अपनाया. मौलाना ने रोजा-इफ्तार के समय लोगों को सूचित करने के लिए घर के बाहर खड़े होकर बिना लाउडस्पीकर के अजान दी. मौलाना का कहना है कि प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण ये कदम उठाना पड़ा है.

दरअसल, संभल में पुलिस-प्रशासन ने पिछली कई दिनों से हाईकोर्ट के नियमों और शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए धार्मिक स्थलों पर लगे हुए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को लेकर काफी सख्ती की है. काफी संख्या में मस्जिदों/मंदिरों पर लगे हुए लाउडस्पीकर जब्त भी किए गए हैं. लेकिन रमजान को देखते हुए शनिवार को AIMIM के नेताओं ने डीएम राजेंद्र पैंसिया को पत्र देकर दिन में कुछ मिनट के लिए लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत मांगी थी.

हालांकि, प्रशासन की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली तो अब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा-इफ्तार के समय लोगों को सूचित करने के लिए नया तरीका अपनाया है. संभल सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कोट गर्बी में मौलाना हाजी एहतेशाम के द्वारा रोजा-इफ्तार का समय होते ही मोहल्ले में घर के आगे खड़े होकर बिना लाउडस्पीकर के मुंह से अजान लगाई गई. मौलाना ने घर के बाहर खड़े होकर अजान दी और रोजेदारों को रोजा-इफ्तारी के समय के लिए सूचित किया.

इस तरह से संभल में लाउडस्पीकर पर प्रशासन की सख्ती के बाद अब मुस्लिमों ने घर के बाहर खड़े होकर अजान लगाकर रोजा-इफ्तारी के लिए सूचित करने का नया तरीका निकाला है. इसके लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है. वहीं, घर के बाहर खड़े होकर अजान लगाने वाले हाजी एहतेशाम का कहना है कि सुबह में सहरी के समय और शाम को सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार किया जाता है. प्रशासन के द्वारा माइक इस्तेमाल के लिए बिल्कुल मना कर दिया गया है. इसलिए अब यही व्यवस्था कर रहे हैं. मोहल्ले में मुंह से अजान देकर लोगों को सूचित कर रहे हैं.

You Might Also Like

Big conspiracy of Naxalites foiled in Bastar : भारी विस्फोटक सामग्री बरामद

A job fair will be organised on May 6 : जिला रोजगार कार्यालय में 794 पदों पर भर्ती

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता

This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका

Action taken against Jamieson’s aggressive celebration : बीसीसीआई ने दी चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट

Newsdesk Admin 03/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Unique Location Code
Unique Location Code : डिजिटल जनगणना से घरों की सटीक पहचान, सेवाओं में आएगी सटीकता

सीजी भास्कर, 03 मई : डिजिटल जनगणना (Unique…

Su-Shasan Tihar Chhattisgarh
Su-Shasan Tihar Chhattisgarh : रायपुर से सीएम का हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, कहां लैंड करेगा सबकी नजरें टिकीं

सीजी भास्कर, 03 मई : छत्तीसगढ़ में सुशासन…

Big conspiracy of Naxalites foiled in Bastar : भारी विस्फोटक सामग्री बरामद

Big conspiracy of Naxalites foiled in Bastar

IED Blast Kanker Narayanpur
IED Blast Kanker Narayanpur : डीआरजी के 4 जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

सीजी भास्कर, 03 मई : कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र…

Teacher assaulted during census duty : आरोपी पर केस दर्ज

Teacher assaulted during census duty

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Big conspiracy of Naxalites foiled in Bastar : भारी विस्फोटक सामग्री बरामद

03/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यरोजगार

A job fair will be organised on May 6 : जिला रोजगार कार्यालय में 794 पदों पर भर्ती

02/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता

02/05/2026
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?