CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Betting Case : क्रिकेटर युवराज, सोनू सूद और उथप्पा को ईडी का समन, जानिए किस वजह से मची हलचल

Online Betting Case : क्रिकेटर युवराज, सोनू सूद और उथप्पा को ईडी का समन, जानिए किस वजह से मची हलचल

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
Online Betting Case
Online Betting Case

नई दिल्ली, 16 सितम्बर। क्रिकेट और बॉलीवुड की तीन बड़ी हस्तियों का नाम अचानक एक ऐसी जांच में आ गया है जिसने सभी को चौंका दिया है। (Online Betting Case) एजेंसी ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन और कथित कर चोरी से जुड़ा है।

दरअसल, ईडी ने यह समन एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एप “वनएक्सबेट” से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया है। (Online Betting Case)अधिकारियों का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के लोगों और निवेशकों को भारी चूना लगाया गया, साथ ही कर चोरी की भी आशंका है। इसी कारण इन सेलेब्रिटीज़ को पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत गवाही के लिए बुलाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर, युवराज सिंह को 23 सितंबर और सोनू सूद को 24 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की थी।

इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का बयान दर्ज हो चुका है, जबकि बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा हाल ही में एजेंसी के समक्ष पेश हुए। ‘वनएक्सबेट’ की भारत ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी बुलाया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह एप वैश्विक स्तर पर 18 साल से सट्टेबाजी का काम कर रहा है और 70 भाषाओं में इसकी वेबसाइट व एप उपलब्ध है। एविएटर गेम, क्रिकेट बेटिंग और ऑनलाइन कैसीनो जैसे विकल्प इसमें शामिल हैं। यूजर्स फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, टेनिस और ई-स्पोर्ट्स पर दांव लगाते रहे हैं।

कंपनी का मुख्यालय साइप्रस में है और यह यूरोप में कई फुटबॉल क्लबों की प्रायोजक भी रही है। हालांकि, वित्तीय अनियमितताओं के खुलासे के बाद इसे ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, स्पेन और फ्रांस जैसे देशों से अपना कारोबार समेटना पड़ा। ईडी का मानना है कि भारत में भी इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के लिए किया गया। (Online Betting Case) आने वाले दिनों में एजेंसी और कई मशहूर हस्तियों, खिलाड़ियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी पूछताछ के दायरे में ला सकती है।

Ashes 2025 Series : आस्ट्रेलिया के सिर फिर सजा एशेज का ताज, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 82 रन से मात
KKR : 50 करोड़ के खिलाड़ी, परफॉर्मेंस जीरो, इस टीम के ‘महंगे सितारे’ साबित हो रहे खोटे सिक्के
Shahid Afridi on Mohsin Naqvi:शाहिद आफरीदी का बड़ा बयान – मोहसिन नकवी को इस्तीफा देने की सलाह
Badshah Isha Rikhi Marriage : बादशाह-ईशा रिखी की शादी पर लगी मुहर! AMA सेशन में एक्ट्रेस ने दिया संकेत
Singer Sonu Kakkar : इस सिंगर ने अपने ही भाई-बहन से खत्म किए सारे रिश्ते…सोशल मीडिया पर किया खुला ऐलान…दिल टूटने के बाद लिया फैसला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?