CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Fraud Case : हॉस्पिटल से मरीज का मोबाइल चोरी कर फोन-पे से 72 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Online Fraud Case : हॉस्पिटल से मरीज का मोबाइल चोरी कर फोन-पे से 72 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin 08/10/2025
Share
Online Fraud Case
Online Fraud Case

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मोबाइल चोरी होने और फिर उसके ज़रिए ऑनलाइन ठगी किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर (Online Fraud Case) की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी देबाराज बेहरा, जो मूलतः ओडिशा के रहने वाले हैं, नया रायपुर स्थित एक चश्मे की दुकान में काम करते हैं। 27 जून 2025 को काम करते समय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और वे अचेत होकर गिर पड़े। सहकर्मी संतोषी साहू और अन्य लोगों ने उन्हें इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 29 जून को उनके भाई लोकनाथ बेहरा और हेमराज बेहरा ओडिशा से रायपुर पहुंचे। उसी दौरान देबाराज का मोबाइल और पर्स हेमराज ने मेडिसिन टेबल की दराज में रख दिया था।

शाम करीब 6 बजे संतोषी साहू जब उन्हें देखने पहुंचीं तो मोबाइल गायब मिला। बाद में जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर उसमें मौजूद फोन-पे ऐप (Online Fraud Case) का इस्तेमाल करते हुए उनके खाते से क्रमशः 1 जुलाई को ₹40,000 और 2 जुलाई को ₹22,800, कुल ₹72,800 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

अस्पताल में सुरक्षा पर उठे सवाल

इलाज से स्वस्थ होने के बाद देबाराज ने खाता जांचा और ठगी का पता चलते ही गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल (Online Fraud Case) की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर मरीज वार्ड से मोबाइल कैसे गायब हुआ और सुरक्षा कर्मी उस वक्त कहाँ थे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने इस घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज (Online Fraud Case) पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस ने जारी की अपील

गोलबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामलों में सावधानी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल, बस स्टैंड या सार्वजनिक स्थानों में अपने मोबाइल को अनलॉक हालत में न रखें। बैंक और यूपीआई एप्स में अतिरिक्त सुरक्षा फीचर (Online Fraud Case) जैसे PIN और फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से बचा जा सके।

You Might Also Like

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

Newsdesk Admin 08/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Land Registry Balodabazar: छत्तीसगढ़ के Balodabazar जिले…

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh : मध्य पूर्व में…

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

सीजी भास्कर, 14 मार्च। किसानों को उनके भूमि…

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?