सीजी भास्कर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रही है। पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। (Online Marriage Registration)

विवाह प्रमाण पत्र की डिजिटल प्रति मोबाइल पर उपलब्ध : Online Marriage Registration
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम झिलमिली निवासी रजनी डहरिया और रितिक रोशन डहरिया ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अपने विवाह का सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीयन कराया। ग्राम पंचायत में आयोजित जागरूकता शिविर से पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उनका विवाह पंजीयन स्वीकृत हो गया और विवाह प्रमाण पत्र की डिजिटल प्रति सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो गई।
यह भी पढ़ें : Social Security Pension : अंतिम छोर के गांव में सुशासन की दस्तक, पेंशनधारियों का हुआ डिजिटल सशक्तिकरण
डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
रजनी डहरिया ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान रही और उन्हें किसी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक है। सेवा सेतु पोर्टल शासन की नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Nikah New Rules Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निकाह प्रक्रिया के नए नियम, अगस्त से मौलानाओं का पंजीयन होगा अनिवार्य
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Marriage Registration Rule: शादी के 7 दिन में बनेगा मैरिज सर्टिफिकेट, फर्जी विवाह और बाल विवाह पर कसेगा शिकंजा



