CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Sindoor: ओवैसी के तीखे तेवर, तो महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता! ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों की राहें कितनी हैं अलग

Operation Sindoor: ओवैसी के तीखे तेवर, तो महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता! ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों की राहें कितनी हैं अलग

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

Asaduddin Owaisi vs Mehbooba Mufti on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लगातार सख्त और स्पष्ट रुख दिखाया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई का खुलेआम समर्थन किया. वहीं, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती इस मामले में अब तक साफ तौर पर कुछ कहने से बचती आई हैं.

बात असदुद्दीन ओवैसी की करें तो 7 मई को ही यानी जिस दिन ऑपरेशन सिंदूर की खबर सामने आई थी, उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- मैं हमारी सेनाओं की तरफ से पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों का स्वागत करता हूं. पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो. पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए.

पूरे पाकिस्तान में आतंकी कैंप खत्म किए जाएं- असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने सर्वदलीय बैठक में भी सरकार को सलाह दी कि केवल 9 ठिकानों तक न रुका जाए, बल्कि पूरे पाकिस्तान में आतंकी कैंप खत्म किए जाएं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को घेरने और FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाने की वकालत की.

सोशल मीडिया पर लगाए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

यही नहीं, ओवैसी ने पाकिस्तान के जवाबी ऑपरेशन ‘बुनयान अल-मरसूस’ का कुरान की आयतों के माध्यम से व्यंग्यात्मक जवाब देते हुए पाकिस्तान की “दोहरी नीति” पर सवाल उठाए. रहीम यार खान एयरबेस पर हुए हमले के बाद उन्होंने पाकिस्तान और चीन दोनों पर तंज कसा. साथ ही “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति का संदेश दिया. उनका यह आक्रामक रुख बताता है कि वे न केवल आतंकी संगठनों के खिलाफ हैं, बल्कि पाकिस्तान की पूरी नीति को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने की मांग कर रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर पर महबूबा मुफ्ती के बयान

वहीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस पूरे मसले पर एकदम विपरीत रुख अपनाया. उन्होंने सीधे तौर पर ऑपरेशन सिंदूर पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन पहलगाम हमले के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई थी. मुफ्ती ने पहलगाम हमले का विरोध किया साथ ही उन्होंने कहीं भी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया. लेकिन 7 मई के ऑपरेशन सिंदूर पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को हमेशा रोकने की ही वकालत की है. वहीं उन्होंने मुखर होकर सीजफायर पर कई बयान भी दिए.

उनकी चुप्पी को राजनीतिक विश्लेषकों ने रणनीतिक माना है. चूंकि पीडीपी का समर्थन आधार जम्मू-कश्मीर में है, जहां भारत-पाक तनाव और सैन्य कार्रवाईयों पर जनता की राय बंटी होती है, इसलिए महबूबा मुफ्ती ने शायद राष्ट्रीय भावना और स्थानीय भावनाओं के बीच संतुलन साधने के लिए खुद को सीमित टिप्पणी तक रखा. विश्लेषकों के अनुसार, वह बातचीत और शांति प्रक्रिया की पक्षधर रही हैं और ऐसी सैन्य कार्रवाइयों से दूरी बनाकर अपनी पुरानी नीति के अनुरूप ही चल रही हैं.

जहां ओवैसी खुलकर आतंक और पाकिस्तान पर हमलावर हैं, वहीं महबूबा मुफ्ती कश्मीर के नागरिकों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित नजर आती हैं.

Saharanpur Road Accident: बहन के घर जा रहे दो सगे भाइयों की मौत, टेंपो और बाइक की भीषण टक्कर में छाया मातम
Post Office Investment Schemes: बैंक एफडी से आगे निकलीं डाकघर की योजनाएं, निवेशकों का भरोसा हुआ मजबूत
Astronaut Shubhanshu Shukla Raipur Interaction: रायपुर की छात्रा के सवाल ने खींचा सबका ध्यान, मेहनत बनाम किस्मत पर एस्ट्रोनॉट का साफ जवाब
Big Breaking: नर्स हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ADG ने किया खुलासा, कहा-“कोलकाता की घटना से न जोड़ें, उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है”‌
Bank Deposit: बैंकों में घटते डिपॉजिट से वित्त मंत्री चिंतित, Deposit बढ़ाने बैंकों को दी ये सलाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fish Farming
Fish Farming : मत्स्य उत्पादन का नया केंद्र बनेगा अमारु, क्लस्टर बनने से मछली पालकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Fish Farming को बढ़ावा देने की दिशा में…

OP Choudhary
OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण

रायगढ़ में विकास कार्यों को लेकर एक बार…

UBI Recruitment 2026 Union Bank 395 Posts Vacancy
UBI Recruitment 2026 : यूनियन बैंक में 395 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत…

Kurud Crime
Kurud Crime : स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी जिले के कुरूद में स्कूल बस चालक…

RCC Drain Kurud News
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर की जल निकासी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?