CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Sindoor Poster War: ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकिस्तान’, पटना में RJD का पोस्टर वार

Operation Sindoor Poster War: ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकिस्तान’, पटना में RJD का पोस्टर वार

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

08 मई 2025 :

Operation Sindoor Poster War: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना की ओर से की गई कार्रवाई के बाद बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. गुरुवार (08 मई, 2025) को आरजेडी दफ्तर से लेकर कई जगहों पर अलग-अलग पोस्टर देखने को मिले. पोस्टर के जरिए पाकिस्तान को आंख दिखाई गई है जबकि सेना के शौर्य की तारीफ की गई है. सिंदूर की ताकत बताई गई है. अलग-अलग नेताओं की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं.

‘भारतीय सेना को लख-लख बधाइयां’

पहले पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है. पोस्टर में सेना के जवानों, एयर स्ट्राइक की तस्वीर है. लिखा गया है, “जय हिंद. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को लख-लख बधाइयां. भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके सिंदूर की रक्षा की है.”

‘नौ आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है…’

दूसरे पोस्टर में भी तेजस्वी की तस्वीर है. सेना को जंग लड़ते हुए दिखाया गया है. लिखा गया है, “एक चुटकी सिंदूर की कीमत की तुम क्या जानो पाकी… नौ आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है. एक चुटकी सिंदूर तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें तबाह कर सकती है. एक चुटकी सिंदूर PoK छीन सकता है. हिंद सेना जिंदाबाद जय हिंद की सेना.”

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को इसके बदले के रूप में देखा जा रहा है. भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया था. पाकिस्तान और पीओके में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. अब पटना में पोस्टर लगाकर देश की सेना पर गर्व किया जा रहा है.

PM Awas Yojna : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर 22 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
चमत्कार! सोते समय युवक के ऊपर चढ़ा सांप, 30 मिनट तक दबाए रखा फन – जानिए फिर क्या हुआ?
Kane Richardson Retirement : भारत की धरती पर खेला आखिरी मैच, इंजरी ने थाम दी केन रिचर्ड्सन की रफ्तार
Google Pixel 10 Price : 9,619 रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप फोन, Amazon पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, फीचर्स देखकर रुकना मुश्किल
HC का बड़ा फैसला : 11 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे, तो ‘शादी का झांसा देकर रेप’ नहीं माना जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?