CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Parapagus Dicephalus Twins India : एक धड़ और दो सिर वाली बच्ची ने ली सांस, हालत गंभीर

Parapagus Dicephalus Twins India : एक धड़ और दो सिर वाली बच्ची ने ली सांस, हालत गंभीर

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share
Parapagus Dicephalus Twins India
Parapagus Dicephalus Twins India

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : इंदौर के एक अस्पताल में मंगलवार देर रात दो सिर, एक धड़ वाली जुड़वा बच्चियों ने जन्म दिया। डाक्टरों ने आपातकालीन सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से प्रसव किया। 22 वर्षीय प्रसूता देवास जिले के हरणगांव क्षेत्र के पलासी गांव की रहने वाली है। महिला ने देवास के हरणगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पंजीयन कराया था और चार बार प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराई थी, लेकिन कोई विकृति नहीं पकड़ी गई। सोमवार देर रात महिला को गंभीर प्रसव पीड़ा के चलते इंदौर के एमटीएच अस्पताल लाया गया। नवजात बच्चियों की हालत गंभीर है व उन्हें सीएनसी यूनिट में रखा गया है। बुधवार को उन्हें आइवी फ्यूड भी दिया गया।

यह मामला चिकित्सा अनुसंधान और जन-जागरूकता दोनों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अस्पताल के एसएनसीयू प्रभारी और शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सुनील आर्य ने बताया कि बच्चियों का वजन 2.8 किलो है। उसके दो सिर, दो रीढ़, दो लिवर, एक हृदय, फेफड़े और दो आंत तंत्र हैं। मंगलवार रात लगभग एक बजे स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डा. नीलेश दलाल के मार्गदर्शन प्रसव कराया गया, तब पता चला कि बच्ची के दो सिर हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि मेडिकल भाषा में इस तरह के बच्चों को पैरापैगस डिसेफेलिक ट्विंस कहा जाता है। ये जुड़वा हैं व आपस में जुड़े हुए हैं। इसमें धड़ आपस में जुड़े रहते हैं, लेकिन सिर दो होते हैं।  माता-पिता बच्चियों को देखने यूनिट में नहीं गए हैं।

दो सिर से नियंत्रित हो रहा शरीर

चाचा नेहरू अस्पताल की प्रभारी डा. प्रीति मालपानी ने बताया कि बच्चियों के दोनों सिर शरीर को नियंत्रित कर रहे हैं। दाहिना सिर दायां हिस्सा और बाया सिर बायां हिस्सा नियंत्रण कर रहा है। अभी बच्चियों को आक्सीजन पर रखा गया है। प्रारंभिक सोनोग्राफी में शरीर में एक हृदय नजर आया है। चिकित्सकों के अनुसार, दो लाख जन्म पर इस तरह के बच्चे का जन्म होता है। इन बच्चों के जीवित रहने की संभावना काफी कम होती है।

स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की लापरवाही आई सामने

स्वास्थ्य क्षेत्र के डाक्टरों और स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई है। सरकार द्वारा एएनसी जांच की सुविधा इसलिए दी जा रही है, ताकि गंभीर जन्मजात विसंगतियों की समय रहते पहचान हो सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान यदि नियमित सोनोग्राफी कराई जाए तो ऐसे मामलों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। अधीक्षक डा. अनुपमा दवे ने बताया कि गर्भावस्था की शुरुआत में एक ही निषेचित अंडाणु दो भ्रूणों में पूरी तरह विभाजित नहीं हो पाता, तब जुड़वां बच्चे आपस में जुड़े रह जाते हैं। यह न तो वंशानुगत है और न ही सामान्य मातृ स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है।

Father Son In Police : पिता-पुत्र एक साथ पहनेंगे खाकी वर्दी, सीएम के हाथों पिता-पुत्र को एक साथ मिला था नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव ने जशपुर में किया योग, लोगों से की ये अपील
Sub-inspector recruitment exam today : 104 केंद्रों पर 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
PF ट्रांसफर की टेंशन खत्म! EPFO लाया ऑनलाइन सुविधा, अब घर बैठे नए PF खाते में पैसा ट्रांसफर करें, मिलेगा बंपर फायदा
Indian Citizenship : भारतीय बड़ी संख्या में छोड़ रहे देश, जानें किन देशों को बना रहे नया घर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?