CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत-पाकिस्तान में बंटकर मां से अलग हो जाएगा ये हिंदू बच्चा! वीजा नियम आड़े आया

भारत-पाकिस्तान में बंटकर मां से अलग हो जाएगा ये हिंदू बच्चा! वीजा नियम आड़े आया

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर 25 अप्रैल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं. हमले के तुरंत बाद भारत ने कई कड़े फैसले लिए जिसमें देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक यह मुल्क छोड़कर जाना होगा. अब इस फैसले से पाकिस्तान से आए कई लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अपनों से फिर से दूर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. एक हिंदू मां भी इस फैसले का शिकार बन रही है क्योंकि उसे अपने छोटे बच्चे को छोड़कर जाना पड़ सकता है.

राजस्थान के जैसलमेर में रहने वाली 27 साल की पाकिस्तानी नागरिक राधा भील को अपने छोटे बेटे से फिर से अलग होना पड़ सकता है. 2 साल के लंबे इंतजार के बाद राधा 20 दिन पहले ही अपने इस कलेजे के टुकड़े को अपने सीने से लगा पाई थी. लेकिन अब पहलगाम हमले के बाद बेटे को अपनी मां से फिर से अलग होना पड़ सकता है.27 अप्रैल तक देश छोड़ने की मियादपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी वीजा को रद्द करने का फैसला लिया और आदेश दिया कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ देना होगा.

आदेश के बाद पाकिस्तान से आए लोगों को यहां रुकना मुश्किल है, लेकिन परिवार लगातार इस कोशिश में लगा है कि मां-बेटे को फिर से बिछुड़ना न पड़े. देश छोड़ने की मियाद 27 अप्रैल तक है, ऐसे में देखना होगा कि भारतीय प्रशासन इस छोटे बच्चे को मां के साथ रहने की रियायत देती है या नहीं. राधा की तरह ही राजस्थान में पाकिस्तान से आए कई ऐसे हिंदू परिवार भी हैं जो अल्पकालिक वीजा (Short Term Visas (STVs) पर यहां रहे हैं. अकेले जैसलमेर में, अल्पकालिक वीजा पर आए 1,200 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक बेहद उदास हैं, क्योंकि उन पर देश छोड़ने की तलवार लटक रही है.2023 में मां के साथ नही आ सका था बच्चावहीं दीर्घकालिक वीजा (Long Term Visas (LTVs) पर रहने वालों के लिए, एएसपी (CID) नरपत सिंह, जो फॉरेन रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) भी हैं, ने अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनका ऑफिस गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार कर रहा है क्योंकि इस तरह का आश्वासन दिया गया है कि दीर्घकालिक वीजा धारकों को अभी चिंतित होने की जरूरत नहीं है.

राधा भील और उनके पति राजू राम (30) और उनकी 2 बेटियां, जिनकी उम्र 8 और 7 साल है, फरवरी 2023 में अल्पकालिक वीजा पर भारत आए थे. हालांकि, भील दंपति के बेटे घनश्याम, जो उस समय 2 महीने से भी कम उम्र का था, को वीजा देने से मना कर दिया गया. इसी तरह राजू राम के माता-पिता को भी अल्पकालिक वीजा नहीं दिया गया. घनश्याम और उसके दादा-दादी को एसटीवी के जरिए भारत आने में 2 साल लग गए. ये लोग 6 अप्रैल को भारत में रहने आए.

मुझे एक बार फिर अलग होना पड़ेगाः बेबस मांसरकार के फैसले से बेबस मां बेहद दुखी है. रोते हुए राधा ने कहा, “मैंने अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए 2 साल लंबा इंतजार किया, लेकिन कुछ दिन साथ में रहने के बाद एक बार फिर मुझे उससे अलग होना पड़ेगा.”इसी तरह जैसलमेर में, धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आए शरणार्थी दिलीप सिंह सोधा ने कहा, “आप हमें यहीं गोली मार सकते हैं. अगर हम यहां मरते हैं, तो कम से कम हमारी राख हरिद्वार में फेंकी जा सकेगी.”

माधवपुरम, नाहरगढ़ और शिवपुरी…. दिल्ली के विधायकों ने उठाई इन इलाकों के नाम बदलने की मांग
Hospital Violence : मरीज की मौत पर फूटा गुस्सा… लेडी डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े, केस दर्ज
Char Dham Yatra 2025: अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, इस बार मनमानी किराये पर लगेगी लगाम
बलौदा बाजार हिंसा मामले में सस्‍पेंड IAS बहाल, K L चौहान को बिलासपुर अपर संभागीय आयुक्त की नई जिम्‍मेदारी
मानसिक तनाव से जूझ रही थी एमबीए की छात्रा, मम्‍मी-पापा बाजार गए तो लगा ली फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?