CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Awas Yojana : पीएम मोदी देंगे साढ़े तीन लाख हितग्राहियों को आवास की चाबी, 1200 करोड़ की राशि करेंगे जारी

PM Awas Yojana : पीएम मोदी देंगे साढ़े तीन लाख हितग्राहियों को आवास की चाबी, 1200 करोड़ की राशि करेंगे जारी

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
PM Awas Yojana
PM Awas Yojana

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार ऐतिहासिक बनने जा रहा है। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत साढ़े तीन लाख हितग्राहियों को घर की चाबियां सौंपेंगे। इसके साथ ही लगभग 1,200 करोड़ की राशि प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी मंच से बस्तर, सरगुजा और अन्य जिलों के चुनिंदा 5 से 10 हितग्राहियों को स्वयं अपने हाथों से चाबी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्यभर के सभी जिलों में किया जाएगा ताकि लाखों हितग्राही इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की “गारंटी के 18 लाख आवास” के संकल्प को पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आवास निर्माण को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है। सरकार बनने के बाद से अब तक साढ़े तीन लाख घर तैयार हो चुके हैं, जबकि शेष आवासों पर काम युद्धस्तर पर जारी है। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों की बैठक में आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की समग्र निगरानी की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपी गई है।

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस राज्योत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के छह बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वे नवा रायपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूजियम का उद्घाटन करने के बाद राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

अंत में वे जनता को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर नवा रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो भी होगा, जिसके लिए अलग-अलग थीम पर आधारित झांकियां तैयार की जा रही हैं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर, पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना, कृषक उन्नति योजना जैसी झांकियां शामिल रहेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि यह राज्योत्सव न केवल सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि “विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़” के विजन को दर्शाने वाला आयोजन भी बनेगा। यह मंच राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा, किसानों की प्रगति, उद्योगों के विस्तार, आवास और कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को देश के सामने प्रस्तुत करेगा। इस समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और प्रशासन राज्योत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में जुटा हुआ है।

Fake Baba Exposed : बार टेंडर से बना करोड़पति ‘बाबा’…डोंगरगढ़ बाबा के लिंक विदेशियों से…जांच जारी….!
Railway Capacity Expansion : रायपुर में रेल क्षमता होगी दोगुनी, छत्तीसगढ़ को मिलेगा बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट
भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए 17 आब्जर्वर नियुक्त, दुर्ग भिलाई में अनुराग सिंहदेव, चंदेल करवाएंगे रायपुर में संगठन चुनाव, अधिकांश को मिले दो-दो जिला
Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत
Free Ultrasound Pregnancy : मातृत्व सुरक्षा की मिसाल, जिले में 1667 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress’s trumpet against inflation : 17 से 20 मई तक प्रदेशभर में चार दिवसीय आंदोलन

Congress's trumpet against inflation

Naxalite families protest against the government : नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Naxalite families protest against the government

Virat Kohli
Virat Kohli : 35 की उम्र के बाद भी नहीं थम रहा विराट का तूफान, आईपीएल में फिर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 17 मई। आईपीएल 2026 में विराट…

ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर

ChatGPT introduces new finance feature

Entry of heavy vehicles stopped : उर्स पाक मेले के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, रात में भारी वाहनों की एंट्री बंद

सीजी भास्कर, 17 मई। भिलाई-3 स्थित मजार में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Road Safety Awareness Camp : अमलीपदर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जन-जागरूकता शिविर आयोजित

24/01/2026

आईलाsssss 🛑 पुलिस की गाड़ी से कूदा आरोपी, नाली में जा छिपा 🛑 दौड़ा रही पुलिस ने कॉलर पकड़ निकाला बाहर 🛑 लोग मजे से देख रहे विडियो

30/06/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

NAN Scam Case: नान घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अफसरों को राहत, ED करेगी चार्जशीट पेश

17/10/2025
Rahul Gandhi
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

14/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?