CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Janman Yojana : वनांचल में ‘अस्पताल’ पहुंचा ग्रामीणों के द्वार, मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी संजीवनी

PM Janman Yojana : वनांचल में ‘अस्पताल’ पहुंचा ग्रामीणों के द्वार, मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी संजीवनी

By Newsdesk Admin
07/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं (PM Janman Yojana) की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पीएम जनमन योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। राज्य शासन के प्रयासों से अब ग्रामीणों को इलाज के लिए मीलों दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है। योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) ग्रामीणों के घर तक पहुँचकर उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।

Contents
  • घर के पास मिला उपचार
  • समय और धन की बचत

घर के पास मिला उपचार

‘सुशासन तिहार’ के उपलक्ष्य में विकासखंड कुसमी के ग्राम चांदो में विशेष स्वास्थ्य शिविर (PM Janman Yojana) का आयोजन किया गया। इस शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने चांदो सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का मौके पर ही उपचार किया। यूनिट में एक अनुभवी चिकित्सक (MBBS) सहित चार सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात है। ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट, डॉक्टरी परामर्श और जरूरी दवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें तत्काल उच्च स्वास्थ्य केंद्रों (Higher Centers) के लिए रेफर भी किया जा रहा है।

समय और धन की बचत

वनांचल के ग्रामीणों (PM Janman Yojana) के लिए पहले सामान्य बुखार या छोटी बीमारियों के लिए भी शहर या दूर स्थित अस्पतालों तक जाना एक बड़ी चुनौती थी। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। ग्रामीणों का कहना है कि अब मोबाइल मेडिकल यूनिट के गांव में ही आ जाने से इलाज बहुत आसान हो गया है। अब हमें अस्पताल जाने के लिए पूरा दिन खराब नहीं करना पड़ता और दवाइयां भी मुफ्त मिल जाती हैं।”

यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। एमएमयू के माध्यम से न केवल इलाज मिल रहा है, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य और मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

Swasthya Suvidha : स्वास्थ्य सुविधाओं का हो सतत विस्तार, हर नागरिक को मिले बेहतर इलाज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय”
🛑 क्या भिलाई के हास्पिटल में अब दवा नहीं “दर्द” मिल रहा….❓Ex आर्मी मैन का आरोप 🛑 कहा – “जब विश्वास ही नहीं रहा तो Free में भी महंगा है इसलिए बिलासपुर में कराया दोबारा आपरेशन 🟢 हास्पीटल ने कहा – “ऑपरेशन बाद दोबारा आया ही नहीं”
टॉयलेट सीट की तुलना 40,000 गुना बैक्टिरिया होता है आपकी पानी की बोतल में!
Total Knee Replacement Surgery Raipur : मेकाहारा में टोटल हिप और घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा फिर से शुरू
शरीर को अंदर से सुखा देती है पानी की कमी, मूड स्विंग्स और स्ट्रोक का भी बढ़ सकता है खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

Raigarh road accident : डंपर ने पैदल युवक को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

Raigarh road accident

Gems Park : बिलासपुर के सराफा कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम ने दिए अहम निर्देश

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश के सराफा कारोबारियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?