CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने यहां निवेशकों और वेंचर कैपिटल फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। (PM Modi France Visit)

Contents
  • भारत-फ्रांस में 114 राफेल की खरीद पर चर्चा संभव : PM Modi France Visit
  • पीएम का 6 दिन का फ्रांस-स्लोवाकिया दौरा, ट्रम्प से मिलेंगे
  • होर्मुज रक्षा गठबंधन में भारत के शामिल होने पर निर्णय संभव
  • G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं? : PM Modi France Visit

कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स, निवेशक और वेंचर कैपिटल फंड्स हिस्सा लेंगे। इसका मकसद इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और निवेश को बढ़ावा देना है। माना जा रहा है कि यह पहल भारत-फ्रांस आर्थिक और तकनीकी संबंधों को नई मजबूती देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार शनिवार रात फ्रांस पहुंचे। होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने एक बच्चे को गोद में उठाया और दुलार किया। महिलाओं ने पीएम के हाथ को अपने माथे पर लगाया। इसके बाद कल्चरल प्रोग्राम हुए।

भारत-फ्रांस में 114 राफेल की खरीद पर चर्चा संभव : PM Modi France Visit

भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर अहम चर्चा होगी।

भारत चाहता है कि इन विमानों में अपने हथियार जोड़ने की सुविधा मिले। इसके लिए सोर्स कोड का मुद्दा भी उठाया जाएगा। डील पर अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की मंजूरी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।

पीएम का 6 दिन का फ्रांस-स्लोवाकिया दौरा, ट्रम्प से मिलेंगे

  • प्रधानमंत्री 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद उनकी यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। पीएम का फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। इस दौरान 3 शहरों- नीस, एवियान और पेरिस जाएंगे। वे 13-14 जून तक नीस में रहेंगे।
  • मोदी 14 जून को ही फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे और 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।
  • 16 जून को पीएम वापस फ्रांस आएंगे। 16 से 17 जून को एवियान में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। 17 जून को G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेता 16 महीने बाद मिलेंगे। दोनों आखिरी बार फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। 18 जून को पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन में जाएंगे।

    होर्मुज रक्षा गठबंधन में भारत के शामिल होने पर निर्णय संभव

    प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। ब्रिटेन की अगुवाई में अप्रैल में हुई पेरिस वार्ता में भारत शामिल हुआ था।

    होर्मुज खोलने को लेकर भारत किसी एक देश की पहल पर होने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बजाए संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुकूल बहुपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था के हक में है। ऐसे में भारत फ्रांस और ब्रिटेन की पहल के साथ कदम मिलाते हुए होर्मुज रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर सहमति दे सकता है।

    G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं? : PM Modi France Visit

    G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं।

    इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद यह G7 बन गया। 1998 में रूस को शामिल कर इसका नाम G8 कर दिया गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस के कब्जे के बाद उसे समूह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह फिर से G7 कहलाने लगा।

33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया, गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित
भिलाई में बंटवारे को लेकर देर रात घर में घुस पिता, भाई और मजदूर को डंडे राड से पीटा, रात 3 बजे बहन के घर दरवाजा खिड़की पर फेंके पत्थर, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
NCR में गैंगस्टर बढ़ते जा रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता – पूछा, फरीदाबाद और गुड़गांव में क्या हो रहा है?
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन
Jashpur Road Accident : बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खाना खा रही महिला की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?