CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT और रिजर्व फोर्स तैनात

ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT और रिजर्व फोर्स तैनात

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

29 मई 2025 :

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किसानों ने भूमि अधिकार और मुआवजे को लेकर महापंचायत का ऐलान किया है. जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के आने का अनुमान हैं, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है. किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर सूरजपुर जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट पर धरना देंगे. ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं

किसानों की महापंचायत को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. सुरक्षा कर्मी लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं, इसके साथ ही QRT और रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है. एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा ने डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और एडीसीपी हृदेश कठेरिया के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंची और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे. किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आज सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी. इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन से जवाब मांगेंगे.

किसानों की मुख्य मांगें

इस महापंचायत में किसान भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में 10% आबादी के लिए प्लॉट देने, सर्किल रेट में अव्यवस्थित वृद्धि को वापस लेने, पुरानी आबादियों के वैध निस्तारण, और भूमिहीन किसानों के पुनर्वास जैसी अहम मांगों को उठाएंगे. किसानों का कहना है कि उनके मुद्दे सालों से अनसुलझे हैं और प्राधिकरण व प्रशासन दोनों ने बार-बार आश्वासन देकर इन्हें टाल दिया है. अब समय आ गया है कि इन्हें तत्काल हल किया जाए, नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे. अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. वहीं किसानों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की की गई है. सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए है और सभी महत्वपूर्ण चौराहों और ड्यूटी प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पर्याप्त मौजूदगी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलक्ट्रेट के आसपास पार्किंग, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. रिजर्व फोर्स और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. प्रशासन की सक्रियता और तैयारियों से साफ है कि कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

नक्सली के आत्मसमर्पण पर परिजन को मिलेंगे 50 हजार रुपये..
महिलाओं की नाइट शिफ्ट पर नई गाइडलाइन: बिना सहमति नहीं करवा सकते ड्यूटी, जानिए सरकार के कड़े नियम
दो साल पहले भगाई थी गर्लफ्रेंड, जेल भी गया… बॉयफ्रेंड की अब मिली लाश, आंख में लगी थी गोली
नशे में धुत लड़की ने VIP रोड पर किया फिल्मी स्टंट, फ्लाइंग किस देती नजर आई
Husband Axe Attack Murder: बेटे को लेकर झगड़े के बाद पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?