CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तालाब सभी जाति धर्म के लिए काम आते हैं, जीवनदायिनी होते हैं, कुरूद का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रिकेश सेन, कहा – “दो महीने में नकटा तालाब की बदली है तस्वीर, “शारदा सरोवर” नाम को लेकर कहीं यह बातें

तालाब सभी जाति धर्म के लिए काम आते हैं, जीवनदायिनी होते हैं, कुरूद का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रिकेश सेन, कहा – “दो महीने में नकटा तालाब की बदली है तस्वीर, “शारदा सरोवर” नाम को लेकर कहीं यह बातें

By Newsdesk Admin
06/11/2024
Share

https://www.facebook.com/share/v/1DiBXbwMht

सीजी भास्कर, 06 नवंबर। तालाब किसी जाति या धर्म विशेष के नहीं होते, विकास के मामलों में राजनीति की गलत परंपरा का मैं कत्तई पक्षधर नहीं हूं, क्योंकि पार्षद रहते हुए मैंने महसूस किया कि कई मुद्दों में ऐसा होने से ही कहीं न कहीं कुछ क्षेत्र पिछड़ जाते हैं। आज कुरूद के नकटा तालाब का छठ पूजा पूर्व निरीक्षण करने पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उक्त बातें कहीं।

आपको बता दें कि जलकुंभी और गंदगी से अटे इस तालाब को दो महीने पूर्व विधायक रिकेश सेन ने तत्काल साफ करने का आदेश देते हुए इसे छठ पूर्व साज सज्जा से परिपूर्ण करने कहा था। नतीजतन यह तालाब अब बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था के साथ दिन रात काम कर व्यवस्थित रूप में आ चुका है। विधायक रिकेश सेन ने निरीक्षण के दौरान बताया कि जल्द ही यहां वाटर रीचार्ज और बोटिंग आदि की सुविधा लोगों को देखने मिलेगी। छठ सहित सभी तीज त्यौहारों और परंपराओं का निर्वहन इस तालाब में हो सकेंगे।

श्री सेन ने कहा कि कलयुग में ईश्वर अपना कोई न कोई अवतार भेजते हैं, माध्यम भेजते हैं। एक लोटा जल के आह्वान से हिंदुओं में पंडित प्रदीप मिश्राजी शिवलिंग पर जल चढ़वाने का माध्यम बने, हमारे भगवान बजरंगबली के प्रति जागरूकता लाने का काम अगर कोई किया तो बागेश्वर धाम ने किया। ऐसे ही मां सरस्वती लता मंगेशकरजी के कंठ में विराजमान रहीं तो उन्होंने कई गीत गाए जिनकी आवाज आज हम सबके कानों में गूंजती है। छठी मैया की साक्षात अवतार शारदा सिन्हा थीं क्योंकि उन्हीं के गानों से ही छठ महापर्व की शुरुआत होती थी। उन्हीं के गानों से ही हम सब लोगों को लगता था कि अब छठ पूजा आ रही है। ऐसे ही माता के जगराते के लिए नरेंद्र चंचलजी को अवतार माना जाता है। शारदा सिन्हाजी में मां दुर्गा का भाव था, करोड़ों लोगों का प्रेम उनके प्रति रहा है। वो आज हमारे बीच में नहीं रहीं लेकिन हम सभी जानते हैं कि वो अपने लोकगीतों के माध्यम से सदैव अमर रहेंगी।


कुरूद का यह तालाब दो महीने पहले काफी बुरे हाल में था। दो महीने में हमने रात दिन एक करके इसको बनवाया, इसमें और भी बहुत सारी योजनाएं हैं यह तालाब अलग से दिखेगा। इसके लिए हमने बहुत बड़ी तैयारी की हुई है। मैंने अधोसंरचना मद से एक करोड़ कल स्वीकृत किया है इस तालाब के लिए। इसमें हाई मास्क लाइट लगनी हैं, बहुत जल्द कुरूद का यह तालाब पर्यटन स्थल बनेगा। इतना बड़ा तालाब हमारे पास है और वाटर रिचार्ज कर आसपास के क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने का भी हम प्रयास कर रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जब छठ पूजा आती है, जब तालाब निर्माण की बात होती है तो लोग तालाब की इस व्यवस्था को यूपी बिहार से जोड़कर देखते हैं जबकि तलाब सभी जाति और धर्म के लिए काम आता है, मैं भी छत्तीसगढ़ी परिवार से हूं, तीज नहावन में हमारी माताएं बहनें आती हैं। तालाब व्यवस्थित न होने से अभी तक हमकों इस क्षेत्र में टैंकर भेजना पड़ता था। अब कम से कम तालाब साफ सुथरा हो गया तो माताएं अंदर जाकर स्नान कर सकती हैं। कुरूद नकटा तालाब के तट पर मां शारदा का मंदिर भी है इसलिए शारदा सिन्हाजी हमेशा हम सबके बीच में अमर रहें, इसलिए यह तालाब जो कि नकटा तालाब के नाम से जाना जाता है, छत्तीसगढ़ी में नकटा का क्या अर्थ है वह सभी छत्तीसगढ़वासी जानते हैं इसलिए एक नाम देना भी बड़ा आवश्यक था, इसलिए मेरे मन में इसे “शारदा सरोवर” इसका नाम रखने का विचार आया। मुझे ऐसा लगता है कि इसमें कुछ लोगों की आपत्ति भी आएगी इस नाम को लेकर। अगर उनकी आपत्ति आएगी तो उस पर भी विचार किया जाएगा। उनके साथ बैठकर सद्भावना सबकी सहमति से नामकरण हो, ऐसा हमारा प्रयास है। हमारे पास और भी बहुत कुछ है जिसमें हम शारदा सिन्हाजी का नाम रख सकते हैं। किसी का विरोध हो ऐसा काम नहीं होगा।

Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार
High Court Missing Case : तुरंत एक्शन लें, देरी बर्दाश्त नहीं”— तीन बुजुर्ग लापता, हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
Eco Tourism in Chhattisgarh : मयाली नेचर कैम्प में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग सुविधा, पर्यटकों के लिए नई सौगात
Bhilai Nagar Breaking : MLA देवेंद्र यादव को फिलहाल राहत नहीं, कोर्ट ने फिर बढ़ाई 7 दिनों की न्यायिक रिमांड
Raipur Dairy Murder Case: राजधानी में शराबी विवाद बना खूनी वारदात, डेयरी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?