CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मौत से पहले लगाया Whatsapp स्टेट्स, फिर कोयला जलाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

मौत से पहले लगाया Whatsapp स्टेट्स, फिर कोयला जलाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

कानपुर , 25 मार्च 2025 :

Kanpur News: कानपुर में एक मौत के मामले ने सबको हैरान कर दिया है. मारने से पहले मरने वाले ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर कुछ ऐसा लिखा जिसे उसकी मौत के बाद जिसने भी देखा तो सोच में पड़ गया. इस घटना ने आस-पास के लोगों को भी हैरत में डाल दिया है.

भावुक, आत्मा को झिंझोड़ देने वाली लाइन लिख खुद को मौत के आगोश में समा दिया, कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक एस्ट्रोलॉजिस्ट के पुत्र जोकि एमबीए की पढ़ाई कर रहा था, अपने घर के कमरे में खुदकुशी कर ली और अपने मोबाइल पर कुछ लाइन लिख जिंदगी और मौत के बीच की जद्दोजहद के बीच दुनिया को अलविदा कह दिया.

आत्महत्या करने के लिए युवक ने अपनाया अनोखा तरीका

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में रहने वाले एक एमबीए स्टूडेंट ने अचानक जिंदगी से तंग आकर खुद अपने कमरे में कोयला सुलगा ऑक्सीजन की कमी कर खुद को मौत के घाट उतार लिया, दअरसल कानपुर विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहे 25 साल के प्रशांत शुक्ला ने जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी. प्रशांत देर रात अपने कमरे में पहुंचा और वहां कोयला जलाकर रख दिया और फिर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया, सुबह देर तक जब प्रशांत कमरे से बाहर नहीं आया तो घर वालों को हैरानी हुई.

दअरसल प्रशांत के दो घर हैं. एक घर में प्रशांत और एक किराएदार रहता है. यहां प्रशांत अपनी स्टडी करता था और दूसरे घर जिसमें माता पिता और छोटा भाई रहता था. कमरे में खुदकुशी करने के बाद जब प्रशांत बाहर नहीं आया और उसका कॉल भी रिसीव नहीं हो रहा था तो परिजन दूसरे घर पहुंचे और कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आ गए. दरवाजा अंदर से बंद था.

मामले में एसीपी कल्याणपुर ने क्या बोला?

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने सामने कमरा खुलवाया. जिसके बाद अंदर का मंजर देख सभी भौचक्के रह गए. बेड पर प्रशांत का शव पड़ा था. बिस्तर पर कोयला सुलग रहा था और कमरे में ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल खत्म हो चुका था. कमरे में धुआं भरा था, पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी.

इस मामले में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि पहली नजर में ये आत्महत्या ही है. मृतक के मोबाइल में स्टेटस को देखा गया. साथ ही आखिरी बार की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, कि मारने की वजह क्या है. लेकिन मृतक के मोबाइल में लगे लास्ट स्टेटस में जो लिखा है वो किसी पहेली या कहानी को दर्शा रहा है. मृतक प्रशांत ने आखिरी बार अपने मोबाइल पर एक स्टेटस लगाया जिसमें लिखा हुआ था कि, मैं अपने टूटने के बिंदु पर पहुंच गया हूं, ब्रह्मांड जीत गया है, मैं आत्मसमर्पण करता हूं.

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज कर मामले की जांच गहनता से कर रही है. परिवार और दोस्तों से भी प्रशांत की मौत के कारणों की जानकारी ली जा रही है. आखिर मारने से पहले इस तरह का स्टेटस प्रशांत ने क्यों लगाया? क्या वो किसी परेशानी में था, या फिर उसे कोई परेशान कर रहा था सवाल बहुत है.

Bhilai Theft Case : भिलाई में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, सूने मकान को बनाया था निशाना, 8 लाख के जेवरात और नकदी के साथ 3 गिरफ्तार
Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Interstate Cricket Betting Bust: रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट रेड, कोलकाता होटल से करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़
SECL Employee House Theft : बांकीमोंगरा में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना
Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026: नाबालिग की हिम्मत से बची इज्जत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?