CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Power crisis in the scorching heat : भड़के विकास उपाध्याय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नए सब-स्टेशन की मांग

Power crisis in the scorching heat : भड़के विकास उपाध्याय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नए सब-स्टेशन की मांग

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या को लेकर रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। (Power crisis in the scorching heat)

Contents
  • गुढ़ियारी क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या
  • नए सब-स्टेशन के लिए भूमि चिन्हित करने की मांग : Power crisis in the scorching heat
  • कई इलाकों में बिजली संकट गहराया
  • बीजेपी विधायक पर साधा निशाना : Power crisis in the scorching heat

भीषण गर्मी में जनता परेशान : Power crisis in the scorching heat

विकास उपाध्याय ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बिजली गुल होने और कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

गुढ़ियारी क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या

पूर्व विधायक ने बताया कि गुढ़ियारी राजधानी का घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बिजली संबंधी समस्याएं सबसे अधिक देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में यहां विद्युत सब-स्टेशन के लिए फंड स्वीकृत किया गया था, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण परियोजना अब तक अधूरी है।

नए सब-स्टेशन के लिए भूमि चिन्हित करने की मांग : Power crisis in the scorching heat

विकास उपाध्याय ने सुझाव दिया कि रायपुर में उपलब्ध नजूल और ट्रस्ट की जमीन का उपयोग विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए किया जा सकता है। उन्होंने गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम या संजय गांधी नगर के आसपास उपलब्ध रिक्त भूमि पर तत्काल नया विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने की मांग की, ताकि लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

कई इलाकों में बिजली संकट गहराया

उन्होंने बताया कि रामनगर, गोकुल नगर, कृष्णा नगर, अशोक नगर, तिलक नगर, रायपुरा, डीडी नगर, सुंदर नगर, लाखे नगर, टिकरापारा और पुरानी बस्ती समेत कई क्षेत्रों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इन इलाकों में बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

बीजेपी विधायक पर साधा निशाना : Power crisis in the scorching heat

ज्ञापन सौंपने के दौरान विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम के वर्तमान बीजेपी विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण लोग अपनी शिकायतें लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर छात्रों, व्यापारियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ रहा है।

Dongargarh Navratri Fair Preparation : भक्तों की आस्था या प्रशासन की अग्नि परीक्षा? डोंगरगढ़ मेले पर टिकी निगाहें
Rajesh Munat Poster Blackening : रायपुर में विधायक के पोस्टर पर कालिख पोतने पर FIR
Big Action CG Govt 🛑 शराब की दो दुकानों पर तय दाम से अधिक वसूली, जिला आबकारी अधिकारी Suspend
FIR Contractor Case Raipur: रामकृष्ण केयर हादसे में बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर FIR, आयोग सख्त -‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’
Lakshmi Rajwade Inspection : गोबरी नाला पर अस्थायी रपटा निर्माण का निरीक्षण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Bharat Trade Fair 2026
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नई दिल्ली के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?