CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pratappur Broken Bridge Controversy : सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर! जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार कर रहे नौनिहाल

Pratappur Broken Bridge Controversy : सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर! जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार कर रहे नौनिहाल

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share
Pratappur Broken Bridge Controversy
Pratappur Broken Bridge Controversy

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  एक तरफ सरकार ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ और ‘नौनिहालों (Pratappur Broken Bridge Controversy) के सुरक्षित भविष्य’ के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकती, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आई एक रूह कंपा देने वाली जमीनी हकीकत ने इन दावों के परखच्चे उड़ा कर रख दिए हैं। जिले के प्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले खड़गवा गुडरूडाण गांव में कड़कड़ाती बरसात की शुरुआत होते ही मासूम स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जिंदगी दांव पर लग गई है। क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पुलिया के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने के कारण, मासूम बच्चे हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर, उफनती नदी के तेज बहाव को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

कंधे पर बस्ता, गोद में मासूम

इस पूरे प्रशासनिक अंधेरे को उजागर करता हुआ एक बेहद डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेबस और लाचार माता-पिटा अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को गोद में उठाकर और कंधों पर बैठाकर घुटनों से ऊपर तक बह रहे तेज और उफनते नदी के पानी को पार करा रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज है कि अगर एक पल के लिए भी पैर फिसला, तो मासूम का बचना नामुमकिन है। यह खौफनाक सफर केवल स्कूल जाने के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीणों को राशन, बाजार, अस्पताल और अन्य आपातकालीन सुविधाओं के लिए भी रोज तय करना पड़ रहा है। पुलिया टूटने से पूरा गांव टापू में तब्दील हो चुका है।

सालों से सिर्फ आश्वासन का झुनझुना

ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर सबसे ज्यादा है कि यह समस्या किसी एक साल या अचानक आई विपदा की नहीं है। पिछले कई वर्षों से यह पुलिया जर्जर थी और आखिरकार ढह गई। ग्रामीणों ने दबी जुबान में और खुलकर भी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे, गुहार लगाई और शिकायती पत्र सौंपे। लेकिन हर बार उन्हें केवल ‘जल्द निर्माण’ का खोखला और झूठा आश्वासन थमा दिया गया। नतीजा यह है कि हर साल मानसून आते ही इस इलाके में आदिम युग जैसे हालात बन जाते हैं।

ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

तेज बहाव के बीच मासूमों को इस तरह नदी पार कराते देख पूरे इलाके के अभिभावक बेहद डरे और सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का इंतजार कर रहा है, तभी उसकी नींद खुलेगी। उफनती नदी का यह खौफनाक सफर कभी भी मासूमों की जिंदगी निगल सकता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि यहां तत्काल प्रभाव से आवागमन के लिए कोई मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था (जैसे अस्थायी रपटा या नाव) की जाए और युद्ध स्तर पर नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, वरना ग्रामीण कड़ा रुख अपनाते हुए चक्काजाम और उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

POCSO Case : शादी का भरोसा देकर ले गया साथ, अदालत के फैसले ने तय कर दी लंबी सजा
विधायक रिकेश सेन ने ई-सिटी बस टर्मिनल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, 4 करोड़ की लागत से बन रहा चार्जिंग डिपो, कहा-“भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ने लगेंगी ई सिटी बसें”
Ramgarh Mahotsav 2026 : 29-30 जून को सजेगा रामगढ़ महोत्सव, तैयारियों का जायजा लेने आयोजन स्थल पहुंचे कलेक्टर
Vaishali Nagar Vidhansabha Breaking : विधायकजी का जन्मदिन है, क्या Gift दूं….❓ MLA “बर्थडे ब्वाय” ने खुद इस उलझन का निकाला “हल” ✅ देखिए विडियो और हो जाइए “Tension Free”
Vedic Yagyopavit ceremony : रायपुर में 64 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धारण कराया गया यज्ञोपवीत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?