CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PSC Petition Dismissed : पीएससी अभ्यर्थी पति ने दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, कोर्ट ने खारिज की

PSC Petition Dismissed : पीएससी अभ्यर्थी पति ने दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, कोर्ट ने खारिज की

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
High Court divorce judgment
High Court divorce judgment

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बुधवार को एक अनोखा मामला सुनने को मिला। बहतराई निवासी 30 वर्षीय पीएससी अभ्यर्थी पति ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी, जो स्वयं भी पीएससी अभ्यर्थी और तीन माह की गर्भवती है, (PSC Petition Dismissed) उनको उसके माता-पिता जबरन अपने साथ ले गए हैं। उसने अवैध गर्भपात के खतरे की भी आशंका जताई।

Contents
  • प्रेम विवाह से शुरू हुआ विवाद (PSC Petition Dismissed)
  • कार से ले गए और काट दिया संपर्क
  • कोर्ट में पेश होकर पत्नी बोली– मैं माता-पिता के साथ रहना चाहती हूं
  • पति का आरोप– दबाव में दिलवाया गया बयान

हालांकि, अदालत में पेश हुई पत्नी ने अपने माता-पिता संग रहने की इच्छा जाहिर की। इसके आधार पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की खंडपीठ ने पति की याचिका खारिज कर दी।

प्रेम विवाह से शुरू हुआ विवाद (PSC Petition Dismissed)

याचिकाकर्ता पति ने कहा कि वह और उसकी पत्नी लंबे समय से बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बने और 28 अगस्त 2025 को विवाह कर लिया। विवाह के बाद पत्नी बहतराई स्थित घर में (Wife Custody Dispute Bilaspur) पति और उसके परिवार के साथ रहने लगी। लेकिन अलग जाति में विवाह होने से पत्नी का परिवार नाराज था।

कार से ले गए और काट दिया संपर्क

पति का आरोप है कि 7 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे पत्नी के स्वजन सफेद एर्टिगा कार में आए और मिलने के बहाने उसे जबरन ले गए। इसके बाद से पत्नी का संपर्क पूरी तरह टूट गया। पति ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोर्ट में पेश होकर पत्नी बोली– मैं माता-पिता के साथ रहना चाहती हूं

हाई कोर्ट की सुनवाई में शासकीय अधिवक्ता ने पत्नी का शपथ पत्र पेश किया। इसमें उसने साफ लिखा कि वह स्वेच्छा से अपने माता-पिता के साथ रह रही है और पति के घर लौटना नहीं चाहती। अदालत में मौखिक बयान भी (High Court Dismisses Petition) इसी तरह का रहा।

पति का आरोप– दबाव में दिलवाया गया बयान

पति का कहना है कि उसकी पत्नी को दबाव में लाकर यह बयान दिलवाया गया है। उसने आशंका जताई कि पत्नी और गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा हो सकता है। लेकिन अदालत ने साफ कहा कि बालिग महिला अपनी इच्छा से जहां चाहें रह सकती है। लिहाजा याचिका खारिज कर दी गई।

मुर्गा-भात खाने के बाद तीसरी मौत, परिजनों ने जहरीली शराब को बताया वजह…
PM Kisan-Samman Nidhi : छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को कल मिलेगी 494 करोड़ की राशि
Smart Prepaid Meter : सरकारी बिजली कनेक्शनों पर आज से लागू होगी प्री-पेड व्यवस्था
Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात
रायपुर में 10 घंटे की बिजली कटौती से हाहाकार, 10 लाख लोग प्रभावित, 150 इलाकों में ब्लैकआउट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद कथित…

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

Junk Food
Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले…

Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला

राज्य में निजी क्षेत्र की 8,720 नौकरियों (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?