CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पप्पू यादव और कंगना रनौत की मुलाकात पर उठे सवाल, क्या मांगा गया मोबाइल नंबर?

पप्पू यादव और कंगना रनौत की मुलाकात पर उठे सवाल, क्या मांगा गया मोबाइल नंबर?

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। संसद का बजट सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इस दौरान संसद परिसर का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत बातचीत करते दिख रहे हैं. इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि किसानों के मुद्दे से लेकर कई मामलों पर कंगना रनौत को घेरने वाले पप्पू यादव ने उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा.

Pappu Yadav-Kangana Ranaut News:

दरअसल, वायरल वीडियो दिख रहा है कि पप्पू यादव के मोबाइल पर कंगना रनौत कुछ नंबर दर्ज कर रही हैं. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि कंगना ने अपना फोन नंबर पप्पू यादव के मोबाइल पर डायल किया. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बता दें इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी होती है, फिर साथ खड़े बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल के साथ कंगना आगे बढ़ जाती हैं. ऐसे में यह वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है.

पप्पू यादव पहले कंगना पर बोल चुके हैं हमला

बता दें कंगना रनौत का नाम लेकर पप्पू यादव कई बार भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल चुके हैं. उन्होंने कहा था, “कंगना को गंभीरता से लेता कौन है. उन्हें न तो आजादी का पता न किसानों बारे में पता है. देश उनको गंभीरता से लेता ही नहीं है. बीजेपी के पास अब कंगना जैसे ही लोग बचे हैं.”

क्या पप्पू यादव ने कंगना रनौत से संसद के बाहर मांगा मोबाइल नंबर? सामने आईं तस्वीरें

बता दें सत्र के दौरान पप्पू यादव लगातार मोदी सरकार पर हमलावर बन हुए हैं. बिहार से जुड़ी कई समस्याओं को सदन में उठाते रहे हैं फिर चाहे वो बीपीएसपी का मामला हो, अपराध हो, सीमांचल और मिथिलांचल के जमीनी मुद्दे हों. वहीं 27 मार्च को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शिष्टाचार का पाठ पठाया था. उन्होंने पप्पू यादव को किसी केंद्रीय मंत्री के कंधे पर हाथ रखकर बात नहीं करने की नसीहत दी थी.

दरअसल, पप्पू यादव सदन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के बगल में बैठे थे. उन्हें मंत्री के साथ बातचीत करते देखा गया और इस दौरान उन्होंने नायडू के कंधे पर हाथ रख दिया था. इसपर ओम बिरला ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद को मंत्री के कंधे पर हाथ न रखने के प्रति आगाह किया.

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा
Vi Extra Data Program बंद, प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया सिरदर्द—क्यों रोक दी कंपनी ने ये सुविधा?
Naxalites surrender in Telangana : बटालियन-1 कमांडर सहित 47 शामिल
Dowry Harassment Case : रीवा में रिश्ते का कांच चकनाचूर… दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी की प्राइवेसी कुचली, निजी वीडियो फैलाकर दी यातना
Zubeen Kohinoor of Assam : PM मोदी ने ज़ुबीन गर्ग को असमिया संस्कृति का कोहिनूर बताया, दी श्रद्धांजलि, CG राज्यपाल गुवाहाटी रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?