CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi Germany visit : जर्मनी से केंद्र सरकार पर हमला, राहुल बोले- मोदी का सपोर्ट…

Rahul Gandhi Germany visit : जर्मनी से केंद्र सरकार पर हमला, राहुल बोले- मोदी का सपोर्ट…

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
Rahul Gandhi Germany visit
Rahul Gandhi Germany visit

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। जर्मनी दौरे पर गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Germany visit) ने कहा कि भारत में बहुत से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करते हैं, लेकिन उतने ही लोग उनकी विचारधारा और भारत को लेकर उनके विज़न से सहमत नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लगता है यह विज़न अंततः फेल होगा, क्योंकि इसमें कई गंभीर समस्याएं हैं। इससे देश में अत्यधिक तनाव पैदा होगा और भारतीय समाज के भीतर टकराव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत के दो अलग-अलग विज़न के बीच सीधा संघर्ष है और वे इस संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि नोटबंदी ने देश के MSMEs को व्यवस्थित तरीके से बर्बाद कर दिया। यह सीधे तौर पर छोटे और मझोले कारोबारों के कैश फ्लो पर हमला था। उन्होंने कहा कि भारत में बड़े बिज़नेस के लिए जगह है, लेकिन अलग-अलग स्तरों पर काम करने वाले अन्य आर्थिक प्लेयर्स भी उतने ही ज़रूरी हैं।

सरकारों को चाहिए कि वे उन्हें आर्थिक और तकनीकी सहायता दें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में लगातार गिरावट आई है, जो एक गंभीर चेतावनी है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जर्मनी के हर्टी स्कूल में ‘पॉलिटिक्स इज़ द आर्ट ऑफ़ लिसनिंग’ विषय पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे समय से भारत में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाती रही है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi Germany visit) ने दावा किया कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की जीत को ठोस सबूतों के साथ दिखाया गया, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव को लेकर पार्टी को निष्पक्षता पर संदेह है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi Germany visit) ने कहा कि देश के संस्थागत ढांचे पर लगातार हमला हो रहा है। चुनाव आयोग से सीधे सवाल पूछे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिले।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा की वोटिंग लिस्ट में एक ब्राज़ीलियाई महिला का नाम 22 बार दर्ज था, इसके बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि उनका पक्का मानना है कि भारत की चुनावी मशीनरी में गंभीर समस्या है ।

राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार

वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत की आंतरिक बातें विदेश जाकर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी भारत के लोकतंत्र को खत्म हुआ बताते हैं तो कभी देश की अर्थव्यवस्था को। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी देश की संस्थाओं, सेना और अर्थव्यवस्था का अपमान करते हैं और भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

जाली पासपोर्ट पर 7 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना…नए इमिग्रेशन बिल की बड़ी बातें
हलाल बजट कहने पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- अपनी जमीन बचाने के लिए बीजेपी लाती है मुस्लिम एंगल
Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Hindi-Marathi विवाद पर निरहुआ का बड़ा बयान : “मैं मराठी नहीं बोलता, किसी में दम है तो महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाए”
CG Congress News : दुर्ग बालोद कोरबा सहित कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्ष बदले गए, नवनियुक्त अध्यक्ष 3 अप्रैल को करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

Congress Candidates List
राजनीति

Congress Candidates List : कांग्रेस ने जारी की नई उम्मीदवार सूची, अब तक 60 सीटों पर किया ऐलान, गठबंधन में बढ़ी खींचतान

20/10/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….

14/04/2025
Tamil Nadu Election Results 2026
राजनीति

Tamil Nadu Election Results 2026 : किंगमेकर नहीं, अब ‘किंग’ बनने की बारी! सरकार बनाने ‘थलपति’ विजय के पास 4 विकल्प

05/05/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Surajpur News : सूरजपुर में गरमाया सियासी माहौल, अंबेडकर प्रतिमा की मांग पर अड़ी भीम आर्मी, वादाखिलाफी पर विधायक निवास का घेराव

08/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?