CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Ganja Smuggling Case : रायपुर में 7 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Raipur Ganja Smuggling Case : रायपुर में 7 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। रायपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती और सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 2.35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस दोनों मामलों में गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।(Raipur Ganja Smuggling Case)

Contents
  • हेलिपैड के पास झाड़ियों में बेच रहा था गांजा : Raipur Ganja Smuggling Case
  • तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भाठागांव रिंग रोड स्थित वालफोर्ट गेट के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी निवासी अरविंद कुमार (35) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2.842 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

हेलिपैड के पास झाड़ियों में बेच रहा था गांजा : Raipur Ganja Smuggling Case

दूसरी कार्रवाई सरस्वती नगर थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडित रविशंकर शुक्ल हेलिपैड की दीवार के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कुकुरबेड़ा निवासी जनरैल सिंह (40) के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक बोरी में रखा 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत करीब 2.05 लाख रुपए बताई है।

तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में बरामद गांजे के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Papa Rao Surrender Bastar : पापा राव के सरेंडर से तेज हुआ अभियान, सीएम साय बोले – नक्सलवाद अब आखिरी दौर में
Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त
SSB Lohri Celebration : आदिवासी अंचल में जली परंपरा की आग, SSB जवानों ने लोहड़ी पर बांटा उत्साह
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला
Lakshmi Rajwade Inspection : गोबरी नाला पर अस्थायी रपटा निर्माण का निरीक्षण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?