CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर: भाजपा पार्षद के घर गुंडों का हमला, VIDEO; गाली-गलौज करते हुए तोड़ी रेलिंग-कैमरा, जान से मारने की धमकी..

रायपुर: भाजपा पार्षद के घर गुंडों का हमला, VIDEO; गाली-गलौज करते हुए तोड़ी रेलिंग-कैमरा, जान से मारने की धमकी..

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी।

रायपुर जिले के खरोरा में भाजपा की महिला पार्षद के घर गुंडों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिला पार्षद के घर के सामने देर रात जाकर गाली-गलौज की। फिर घर में कांच, रेलिंग और कैमरे में तोड़फोड़ किया है। इस दौरान महिला पार्षद अपने परिवार समेत भीतर थी। उन्होंने डर कर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 10 से नवनिर्वाचित पार्षद है। 26 फरवरी की रात 11 बजे के करीब वह परिवार के साथ घर पर थी। तभी बाहर में कुछ लड़के आए और बोले कि तुमको कौन पार्षद बना दिया है। फिर वे लड़के जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने से परिवार बुरी तरह डर गया। आरोपी करीब एक दर्जन से ज्यादा थे।

घर में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

पार्षद के मुताबिक, आरोपियों ने घर में लगे रेलिंग को तोड़ दिया। इसके अलावा घर के कांच और कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। इनमें से एक आरोपी गद्दा यादव चिल्लाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और आसपास के लोगों को फोन करके बुलाया। हंगामा के कुछ देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

कई नाबालिग भी शामिल

इस मामले में पुलिस ने गद्दा यादव, कमलू समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी अवैध तरीके से शराब बेचने का भी काम करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाने में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं। तो वहीं खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि इस मामले में चार से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

Online fraud : ऑनलाइन गेम के चक्कर में महिला गवां बैठी 2.45 लाख रुपये
रायपुर के जब दो दोस्तों ने मिलकर तय किया – इलाज सबका हक है, न कि लक
PSC Recruitment Scam Bail Rejected: CBI की दलीलों पर हाई कोर्ट की मुहर, सोनवानी-गनवीर की जमानत फिर नामंजूर
CG School Education Department : स्कूल शिक्षा विभाग की डेपुटेशन सूची जारी, प्राचार्य, व्याख्याता और शिक्षकों को नई जिम्मेदारी
प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत की टीम को भाया छत्तीसगढ़, इस जिले में होगी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग, CM साय ने दिया मुहूर्त शॉट का क्लैप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?