CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Guard Murder : शराब नहीं देने पर गार्ड की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर कुचला और भाग निकला

Raipur Guard Murder : शराब नहीं देने पर गार्ड की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर कुचला और भाग निकला

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Raipur Guard Murder
मृतक संदीप पटेल और आरोपित

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड (Raipur Guard Murder) की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने सिर्फ इसलिए गार्ड की जान ले ली क्योंकि उसने देर रात शराब देने से इनकार कर दिया था। यह दिल दहला देने वाली वारदात शुक्रवार रात खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान संदीप पटेल (35) के रूप में हुई है, जो बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी का निवासी था और पिछले कुछ महीनों से रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात करीब 10:30 बजे शराब दुकान (Raipur Guard Murder) पहुंचा और गार्ड से शराब देने की मांग की। गार्ड संदीप ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है, इसलिए शराब नहीं मिल सकती। इस बात पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। हालांकि गार्ड ने उसे समझाकर भेज दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद यानी रात 11:15 बजे आरोपी (Raipur Guard Murder) फिर लौटा इस बार हाथ में लोहे की रॉड लेकर।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने आते ही गार्ड पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर जोरदार वार लगने से संदीप मौके पर ही गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक गार्ड की मौत हो चुकी थी।

हत्या के बाद इलाके में हड़कंप

खम्हारडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज (Raipur Guard Murder) खंगाले हैं जिनमें आरोपी की पहचान होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीमों ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें तेज कर दी हैं।

मृतक संदीप पटेल को ईमानदार और शांत स्वभाव का बताया जा रहा है। साथी गार्डों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रात में शराब की बिक्री को लेकर सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने बेटी की हत्या कर प्रेमी संग की पार्टी, पति पर फंसाने की रची साजिश
Minor Girls Rape : रांची के जंगल में बकरी चरा रहीं दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म
Police Constable Found Dead : मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर तैनात कांस्टेबल मृत मिला, सुसाइड एंगल से जांच शुरू
सड़़क किनारे सूटकेस लेकर खडे़ युवक युवती तक पहुंची पुलिस, पूछताछ करने पर बताया कि “हम तो…… सूटकेस खुलवाने पर छूटा पसीना…अंदर जो निकला….दंग रह गए लोग, दोनों गिरफ्तार
Bihar Criminal Suresh Yadav Murder: हावड़ा में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या, 20 से ज्यादा केस थे दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paper Leak Issue
Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Former Naxals Politics
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित…

GSTAT Raipur 
GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के करदाताओं,…

Bear Attack
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : एमसीबी जिले में…

Raipur minor driving
Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

Raipur minor driving

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?