CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Police Search Operation : सुबह-सुबह 100 से अधिक पुलिस जवानों ने मारा छापा, गुंडे-बदमाश और निगरानीशुदा अपराधी आए रडार पर

Raipur Police Search Operation : सुबह-सुबह 100 से अधिक पुलिस जवानों ने मारा छापा, गुंडे-बदमाश और निगरानीशुदा अपराधी आए रडार पर

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Raipur Police Search Operation
Raipur Police Search Operation

सीजी भास्कर, 16 जून :  राजधानी रायपुर की पुलिस ने शहर के संवेदनशील रिहायशी इलाकों में अपराधियों और संदिग्धों (Raipur Police Search Operation) पर नकेल कसने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। रायपुर पुलिस ने आज सुबह एक बड़े (Raipur Police Search Operation) सर्च ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बीएसयूपी (BSUP) कॉलोनी में व्यापक दबिश दी। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और जवानों की फौज ने एक साथ 300 से अधिक मकानों की सघन जांच की। अभियान के तहत इलाके के नामचीन गुंडा-बदमाशों, पुराने निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन बदमाशों के साथ-साथ बाहरी राज्यों व जिलों से आकर रह रहे किरायेदारों का वेरिफिकेशन (सत्यापन) किया गया।

सुबह 8 बजे शुरू हुआ महाअभियान, बड़े अधिकारियों ने संभाली कमान

पुलिस उपायुक्त (DCP पश्चिम) के निर्देश पर मंगलवार सुबह ठीक 8 बजे पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीएसयूपी कालोनियों को चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस बड़ी घेराबंदी से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इस मेगा सर्च (Raipur Police Search Operation) ऑपरेशन की जमीनी निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अतिरिक्त एसपी) और संबंधित क्षेत्रों के सहायक पुलिस आयुक्तों (सीएसपी) ने खुद की। पुलिस की टीमों ने ब्लॉक-दर-ब्लॉक, हर एक मकान और कॉलोनी के सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्कों और खंडहरों की बारकी से तलाशी ली। घर-घर पहुंचकर वहां मौजूद सदस्यों के नाम, पते और काम की विस्तृत जानकारी जुटाई गई।

बदमाशों को अंतिम चेतावनी: “अपराध किया तो खैर नहीं”

इस सघन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य हाल के दिनों में उभरे नए बदमाशों और पुराने अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों का पता लगाना था। पुलिस ने क्षेत्र के आदतन अपराधियों को थाने और मौके पर तलब कर सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि वे किसी भी तरह की गुंडागर्दी, नशाखोरी, सट्टेबाजी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, तो उन पर सीधे जिला बदर या रासुका (NSA) जैसी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मकान मालिकों द्वारा बिना सूचना के रखे गए संदिग्ध किरायेदारों और अस्थाई रूप से रह रहे लोगों के पहचान पत्रों (आधार कार्ड, वोटर आईडी) की गहन जांच की गई।

मकान मालिकों से अपील: बिना पुलिस वेरिफिकेशन के न दें कमरा

रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अचानक (Surprise Raid) किए जाने वाले ऑपरेशनों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना है। पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध नशे के कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। पुलिस के अनुसार, आने वाले दिनों में रायपुर के अन्य आउटर और संवेदनशील इलाकों में भी इसी तरह का बड़ा कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : PTI की काली करतूत, कहा – “यदि किसी को भी बताया तो भविष्य बर्बाद कर दूंगा” 🛑 काम करने के बहाने छात्रा को घर बुलाकर छेड़छाड़, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप के बहाने 84 लाख की ठगी:बालोद में ना एजेंसी दी ना रुपए लौटाए, 2 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
Bijapur Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी माओवादी पापाराव मारा गया, पुलिस…!
एनएसपीसीएल रोड पर 14 इंच का चाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया, भिलाई नगर थाना में जुर्म दर्ज
‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक से पुलिस को बड़ा सुराग, 850 रईसजादों के नाम आए सामने

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Crime
Korba Crime :  कोरबा में घर के अंदर मृत मिली महिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के वनांचल…

Fake Police Officer
Fake Police Officer :  सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को ले गया गेस्ट हाउस, फर्जी पुलिस अधिकारी सूरत से गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में सरकारी नौकरी दिलाने…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant :  भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक एसएन बोस का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक…

Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज
Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पाटन विधानसभा चुनाव (Vijay…

Durg Police
Durg Police :  भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त

अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?