CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajasthan Royals : राजस्थान ने भेदा चेपौक का किला, चेन्नई को तीन रन से हराया

Rajasthan Royals : राजस्थान ने भेदा चेपौक का किला, चेन्नई को तीन रन से हराया

By @Admin
13/04/2023
Share

Rajasthan Royals चेन्नई ! राजस्थान रॉयल्स ने जॉस बटलर (36 गेंद, 52 रन) के शानदार अर्द्धशतक के बाद रविचंद्रन अश्विन (25/2) और युज़वेंद्र चहल (27/2) की किफायती गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपौक स्टेडियम पर खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को तीन रन से मात दी।

राजस्थान ने चेन्नई के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। महेंद्र सिंह धोनी (32 नाबाद) और रवींद्र जडेजा (25 नाबाद) के प्रयासों के बावजूद चेन्नई 20 ओवर में 172 रन तक ही पहुंच सकी।

Rajasthan Royals सलामी बल्लेबाज बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई मगर जडेजा (21/2) की कंजूस गेंदबाजी ने विपक्षी टीम को 175 रन पर ही रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 17 ओवर में मात्र 122 रन बनाकर संकट में थी, लेकिन धोनी ने समय का पहिया पीछे घुमाते हुए एक विस्फोटक खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया।

Rajasthan Royals चेन्नई को जब पांच गेंद पर 21 रन की जरूरत थी तब धोनी ने दो दनदनाते छक्के जड़े, लेकिन संदीप शर्मा ने अगली तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन देकर राजस्थान को इस गलाकाट प्रतियोगिता में विजय दिलाई। धोनी ने 17 गेंद पर एक चौके और तीन छक्कों के साथ 32 रन बनाये, जबकि जडेजा ने 15 गेंद पर दो छक्कों और एक चौके के साथ 25 रन की पारी खेली। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिये 59 रन की साझेदारी हुई, हालांकि यह चेन्नई को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत निराशाजनक रही क्योंकी सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 10 गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गये। चेन्नई पांचवें और छठे ओवर में 19 रन जोड़ने के बावजूद पावरप्ले में 45 रन ही बना सकी।

Rajasthan Royals रनगति को ध्यान में रखते हुए अजिंक्य रहाणे ने जोखिम उठाते हुए बड़े शॉट खेले। रहाणे ने 19 गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 31 रन बनाते हुए डेवन कॉनवे के साथ 68 रन की साझेदारी की। अश्विन ने 10वें ओवर में रहाणे का विकेट लेकर मैच को संतुलित कर दिया। रहाणे का विकेट गिरने के बाद हालांकि चेन्नई का कोई बल्लेबाज राजस्थान पर दबाव नहीं बना सका और विकेटों की झड़ी लग गयी।

अश्विन ने रहाणे के बाद शिवम दूबे (आठ रन) को आउट किया, जबकि ऐडम ज़ैम्पा ने मोईन अली का विकेट चटकाया। इम्पैक्ट प्लेयर अंबाती रायडू महज़ एक रन बनाकर युज़वेंद्र चहल का शिकार हो गये।

चेन्नई को तीन ओवर में 54 रन की जरूरत थी मगर धोनी-जडेजा की जोड़ी ने आखिरी ओवर तक मैच को जिन्दा रखा। धोनी ने 18वें ओवर में ज़ैम्पा को एक चौका और एक छक्का मारकर 14 रन जोड़े, जबकि जडेजा ने 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर 19 रन बटोर लिये।

Rajasthan Royals चेन्नई को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी जिसकी रक्षा की जिम्मेदारी संदीप शर्मा को मिली। संदीप ने दबाव में दो वाइड फेंकने के बाद तीसरी गेंद डॉट डाली। धोनी ने दूसरी और तीसरी गेंद पर दो छक्के जड़कर चौथी गेंद पर एक रन ले लिया। संदीप शर्मा भले ही दो छक्के खाने के बाद दबाव में थे, लेकिन उन्होंने इस दबाव को बर्दाश्त करते हुए अगली दो गेंदें सटीक यॉर्कर फेंकी, जिनपर चेन्नई सिर्फ दो रन ही बटोर सकी।

संदीप ने तीन ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि चहल ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किये। रविचंद्रन अश्विन चार ओवर में 25 रन के बदले दो विकेट लेकर राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। ज़ैम्पा ने मोईन अली का विकेट लिया, लेकिन वह चार ओवर में 43 रन देकर राजस्थान के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे।

पूर्व, चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और जडेजा का स्पेल शुरू होने से पहले राजस्थान ने जमकर रन बटोरे। यशस्वी जायसवाल 10 रन के स्कोर पर तुषार देशपांडे का शिकार हो गये, लेकिन देवदत्त पडिक्कल और बटलर की जोड़ी ने पावरप्ले खत्म होने तक राजस्थान को 57 रन तक पहुंचाया। पडिक्कल को 14 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला और उन्होंने मौके को भुनाते हुए 26 गेंद पर 38 रन की पारी खेली।

बटलर और पडिक्कल के बीच हुई 77 रन की साझेदारी राजस्थान को बड़े स्कोर की ओर ले जा रही थी, लेकिन जडेजा के एक ओवर ने रनगति को ठेस पहुंचायी।

जडेजा ने नौंवे ओवर में पडिक्कल और संजू सैमसन (शून्य) को आउट करते हुए मात्र दो रन दिये। वह इस ओवर की आखिरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को भी आउट कर सकते थे लेकिन स्लिप में खड़े मोईन अली उनका कैच नहीं पकड़ सके।

मध्य ओवरों में गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने चार ओवर में दो विकेट के बदले मात्र 21 रन दिये, जिससे राजस्थान की पारी की लय बिगड़ गयी। दूसरे छोर से सिसांदा मगाला ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और दो ओवर में मात्र 14 रन दिये।

नतीजतन, बटलर 36 गेंद पर एक चौके और तीन छक्कों सहित 52 रन बनाकर आउट हो गये। अश्विन (22 गेंद, 30 रन) ने 15वें ओवर में आकाश सिंह को दो छक्के जड़े लेकिन आकाश ने आखिरी गेंद पर उन्हें आउट करके हिसाब चुकता किया।

ध्रुव जुरेल और जेसन होल्डर भी प्रभावी योगदान नहीं दे सके, लेकिन शिमरन हेटमायर ने 18 गेंद पर 30 रन की पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। हेटमायर ने अपनी पारी में दो चौके और दो छ्क्के जड़े जबकि राजस्थान ने 20 ओवर में 178/8 का स्कोर खड़ा किया।

जडेजा के अलावा आकाश और तुषार ने भी दो-दो विकेट लिये, जबकि मोईन को एक विकेट हासिल हुआ।

”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी
RCB vs LSG: प्लेयर ऑफ द मैच पर बवाल: फैसले पर उठे सवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी
Mary Kom Affair Controversy : शादीशुदा रहते मैरी कॉम का अफेयर था, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा
Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच
Sports Infrastructure Chhattisgarh : खेलों में उड़ान भरता छत्तीसगढ़: मैदान से मेडल तक बदलती तस्वीर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident :  बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, इलाज के दौरान युवक की मौत

बिलासपुर में मंगलवार देर रात नेहरू चौक के…

Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी
Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के कारण बारिश और तेज…

Chhattisgarh Hangman
Chhattisgarh Hangman :  छत्तीसगढ़ में जल्लाद बनने को तैयार पुलिस संघ के अध्यक्ष, सीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र

सजा सुनाए जाने के बाद अब जल्लाद की…

Balod Gangrape Case
Balod Gangrape Case :  बालोद में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की…

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में अगले साल छुट्टियों (Chhattisgarh Holiday Calendar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?