CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RakshaBandhan2024 : इस गांव की लड़कियां अपने भाई को नहीं बांधती हैं राखी, न ही बहनें सजती-संवरती हैं और न ही भाइयों की कलाई राखियों से भरी नजर आती हैं, जानिए वजह….❓

RakshaBandhan2024 : इस गांव की लड़कियां अपने भाई को नहीं बांधती हैं राखी, न ही बहनें सजती-संवरती हैं और न ही भाइयों की कलाई राखियों से भरी नजर आती हैं, जानिए वजह….❓

By Newsdesk Admin 18/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। गाजियाबाद के सुराणा गांव में रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मनाया जाता है। आपको बता दें कि कल 19 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन (Rakshabandhan2024) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के सभी बड़े और पुराने बाजार सज चुके हैं, बाजारों में अलग-अलग प्रकार की राखियां बहनों का आकर्षण बनी हुई हैं। एक ओर बहनें अपने भाई के लिए उनकी पसंद की राखी खरीद रही हैं और भाई अपनी प्यारी बहन को देने के लिए गिफ्ट सोच रहे हैं। धीरे-धीरे अटूट प्रेम के बंधन का यह पावन पर्व नजदीक आ रहा है लेकिन गाजियाबाद से 35 किलोमीटर दूर मुराद नगर में एक गांव ऐसा भी है जहां रक्षाबंधन को लेकर कोई तैयारी नहीं हो रही है।

वजह यही है कि इस गांव में वर्षों से रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मनाया जाता है। यहां पर बहनों द्वारा भाइयों को राखी बांधना शुभ नहीं बल्कि अशुभ माना जाता है। जिन लोगों ने राखी का पावन त्यौहार मनाने की कोशिश भी कि उनके साथ अपशगुन हो गया। इस दिन न ही बहनें सजती-संवरती हैं और न ही भाइयों की कलाई राखियों से भरी नजर आती हैं। गांव में भी इस दिन विशेष चहल पहल नहीं होती। इस गांव में रक्षाबंधन का पर्व न मनाने का कारण सुराणा में स्थित प्राचीन घूमेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अखिलेश शर्मा ने बताया कि गांव का नाम पहले सोहनगढ़ हुआ करता था। यहां पर पृथ्वीराज चौहान के वंशज ने हिंडन किनारे शरण ली थी। यह बात मोहम्मद गौरी को पता चल गई फिर उसने गांव पर हमला कर दिया। जंगली हाथियों को उकसा के गांववासियों को हाथी के नीचे कुचलवा दिया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के बच्चे, महिला और बुजुर्ग की निर्मम हत्या हो गई. जिस दिन यह सब हुआ उस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार था। तब से लेकर आज तक छाबड़िया गोत्र का कोई भी व्यक्ति इस पर्व को नहीं मनाता है बल्कि अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

गौरतलब हो कि वर्ष पुरानी परंपरा को लेकर आज भी उतना ही डर है, जितना पहले हुआ करता था। गांव के युवाओं ने बताया कि वह अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं, जो वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है उसे तोड़ना नहीं चाहते। अब पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा इसी प्रकार से चलती रहनी चाहिए। रक्षाबंधन के दिन पूरा परिवार मिलकर पूर्वजों को श्रद्धांजलि देता है।

You Might Also Like

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

Bihar Youth Found Dead House : तीन दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही मिला युवक का शव, पिता अचेत हालत में पाए गए

Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट

Union Budget Vision: जन आकांक्षाओं की पूर्ति और हेल्थ सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस, प्रधानमंत्री ने वेबिनार में रखी विकास की रूपरेखा

Newsdesk Admin 18/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case : धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 09 मार्च। बलौदाबाजार जिले में धान…

Dhamni ECO Tourism Village
Dhamni ECO Tourism Village : ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ में ईको-पर्यटन को…

Kanker Forest Department Action
Kanker Forest Department Action : कांकेर में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअरों का मांस और जीवित जानवर बरामद

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर वनमंडल…

Lakshmi Verma Rajya Sabha Member
Lakshmi Verma Rajya Sabha Member : नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, मिली शुभकामनाएं

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

Gstat Litigation Guide Ebook Launch
Gstat Litigation Guide Ebook Launch : राज्यपाल रमेन डेका ने ‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ ई-बुक का किया विमोचन, करदाताओं और अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन…

You Might Also Like

Bihar Cricket Match Violence
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

09/03/2026
Jaishankar Rajya Sabha Statement
देश-दुनिया

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

09/03/2026
Bihar Youth Found Dead House
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Youth Found Dead House : तीन दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही मिला युवक का शव, पिता अचेत हालत में पाए गए

09/03/2026
Hyundai Verna 2026 Price India
देश-दुनिया

Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट

09/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?