CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”

विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सेक्टर-9 और बम्लेश्वरी मंदिर को सुंदर प्रांगण से सुसज्जित करने के बाद अब

जवाहर नगर क्षेत्र में “देव धाम” का कार्य जारी

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। देश भर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जहां मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है वहीं भिलाई टाउनशिप में इस्कान टेंपल और गीता भवन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Contents
  • सेक्टर-9 और बम्लेश्वरी मंदिर को सुंदर प्रांगण से सुसज्जित करने के बाद अब
  • जवाहर नगर क्षेत्र में “देव धाम” का कार्य जारी

पिछले वर्ष लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे मगर आज यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है।

इस बीच दर्शन करने सेक्टर-6 पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भक्तगणों की संख्या को देखते हुए एक बड़ी घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण और बम्लेश्वरी मंदिर सेक्टर-6 में भव्य कारीडोर निर्माण के पश्चात विधायक रिकेश सेन ने श्रद्धालुओं के बीच टाउनशिप के सेक्टर-6 को “श्रीकृष्ण धाम” बनाने की घोषणा कर दी है। विधायक के द्वारा श्रीकृष्ण धाम की बात सुनते ही भक्तगण खुशी से झूम उठे हैं।

वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि

सेक्टर-6 को “श्रीकृष्ण धाम” बनाने में वो जनसहयोग से लगभग 5 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी दर्शन के लिए पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लगभग 50 हजार से अधिक भक्तगण इस्कान और ब्रज मंडल गीता भवन जन्माष्टमी अवसर पर सेक्टर-6 पहुंचे थे।

तभी उनके मन में श्रीकृष्ण धाम का ख्याल आया था। चूंकि इसमें एक बड़ी राशि लगनी थी इसलिए प्रोजेक्ट तैयार कर भिलाई दुर्ग के बड़े उद्योगपतियों व व्यवसायियों से चर्चा कर उन्होंने इस वर्ष आज यह घोषणा की है।

विधायक श्री सेन ने बताया कि सेक्टर-6 श्रीकृष्ण धाम प्रवेश कर लिए चारों दिशाओं में भव्य द्वार और सुंदर कारीडोर बनाते हुए इसे पर्याप्त रौशनी और सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग की तरह डेवलप किया जाएगा।

ताकि भक्तजनों को मथुरा-वृंदावन की फिलिंग के साथ सुविधाजनक ढंग से भक्तिपूर्ण भाव के साथ सार्थक दर्शन की सुखद अनुभूति हो सके।
विदित हो कि श्री सेन ने अपने मानदेय से नेहरू नगर गुरूद्वारा को शव फ्रीजर गाड़ी, बैजनाथ धाम में रबर मैट, बाबा बालकनाथ मंदिर में महाभंडारा में रोटी बनाने की मशीन, निजी पुस्तैनी जमीन बेंच कर उस राशि से बैकुंठ धाम तालाब को सूर्य कुंड गंगा घाट सरोवर, जनसहयोग से सेक्टर-9 हनुमान मंदिर प्रांगण, जनसहयोग से ही राम नगर मुक्तिधाम को 10 करोड़ की लागत से डेवलप करने, जवाहर नगर में "देव धाम" जैसे प्रोजेक्ट का कार्य शुरू करवा चुके हैं। उनके इस प्रयास को क्षेत्र में काफी सराहना भी मिली रही है। अब भिलाई टाउनशिप में "श्रीकृष्ण धाम" की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।

हाल ही में अपने जन्मदिन पर उनके आह्वान बाद वैशाली नगर भिलाई को दो वेंटीलेटर एम्बुलेंस भी मिली है जिसे वो बहुत जल्द क्षेत्र की जनता के सेवार्थ समर्पित करेंगे।

फर्जी मार्कशीट से बना कांस्टेबल, 26 साल तक चला केस, MLA की गवाही से मिली सजा
Youth Employment Chhattisgarh: 18 हजार युवाओं को ट्रेनिंग, 9 हजार सरकारी पदों पर भर्ती शुरू
VIRAL VIDEO: अपने पुराने ब्रश और बच्चों के साथ फिर छा गए अमरजीत जयकर, वायरल हो रहा ये नया गाना
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
BSP Junior Manager Exam : जूनियर मैनेजर भर्ती की लिखित परीक्षा 5 जुलाई को संभावित, फर्जी सर्कुलर से रहें सावधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?