CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ramkumar Toppo : तहसील दफ्तर में बवाल! BJP विधायक टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट का केस, फाड़े गए कपड़े

Ramkumar Toppo : तहसील दफ्तर में बवाल! BJP विधायक टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट का केस, फाड़े गए कपड़े

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई : सरगुजा जिले के सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो (Ramkumar Toppo) और उनके समर्थकों के खिलाफ नायब तहसीलदार से कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में गैर जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजापुर उप तहसील कार्यालय में हुए विवाद के बाद प्रशासनिक अमले में भारी नाराजगी है, जबकि कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

Contents
  • जमीन विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला
  • विधायक समर्थकों के पहुंचते ही बढ़ा विवाद
  • एसडीएम ने बचाया, प्रशासनिक अमले में आक्रोश
  • विधायक और समर्थकों पर गंभीर धाराएं
  • आंदोलन की चेतावनी

जमीन विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

जानकारी के अनुसार विधायक रामकुमार टोप्पो (Ramkumar Toppo) की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन संबंधी शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को राजापुर उप तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि कई दिनों तक उन्हें कार्यालय के चक्कर कटवाए गए। बुधवार को वह दोबारा अपने काम के सिलसिले में कार्यालय पहुंचीं।

सीमा धनकी का आरोप है कि उन्होंने नायब तहसीलदार तुषार माणिक से फाइल पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया तो अधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने कथित तौर पर फाइल फेंक दी और अभद्र व्यवहार करते हुए बाहर जाने को कहा।

विधायक समर्थकों के पहुंचते ही बढ़ा विवाद

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक समर्थक उप तहसील कार्यालय पहुंच गए। बताया गया कि उस समय तक नायब तहसीलदार तुषार माणिक सीतापुर लौट चुके थे। आरोप है कि शाम करीब छह बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें दोबारा राजापुर बुलाया। इसके बाद नायब तहसीलदार एसडीएम फागेश सिन्हा के साथ राजापुर पहुंचे।

नायब तहसीलदार तुषार माणिक का आरोप है कि विधायक (Ramkumar Toppo) ने अपनी बहन के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा। उन्होंने सफाई दी कि किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई थी और संबंधित पक्ष को अगले दिन आने कहा गया था।

आरोप है कि इसी दौरान विधायक समर्थकों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और मारपीट की। तुषार माणिक के अनुसार विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाकर मारपीट की, जिससे उनके कपड़े तक फट गए।

एसडीएम ने बचाया, प्रशासनिक अमले में आक्रोश

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव कर नायब तहसीलदार को भीड़ से बाहर निकाला और अपने वाहन से अंबिकापुर लेकर पहुंचे। घटना के बाद राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। कलेक्टर अजीत बसंत ने पूरे मामले की जानकारी ली और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक और समर्थकों पर गंभीर धाराएं

नायब तहसीलदार तुषार माणिक, एसडीएम फागेश सिन्हा और अन्य अधिकारियों की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 121(1), 132 और 191(2) के तहत शून्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी की शिकायत पर सीतापुर थाने में नायब तहसीलदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2) और 79 के तहत जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

आंदोलन की चेतावनी

कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

 

Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार
‘ऑपरेशन विश्वास’ की बड़ी कामयाबी: 23 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, यूपी से लाए थे माल
Korba Crime News : आधी रात गुंडागर्दी का तांडव, नकदी-आईफोन-जेवर लूटने का भी आरोप, ASI का बेटा घायल
पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर आरोप, युवक के गुप्तांग में डाली मिर्च!
मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट, जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए; तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?