CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रणवीर इलाहाबादिया ने SC में दिया हलफनामा, कहा- “अब शो में शालीनता बनाए रखेंगे”

रणवीर इलाहाबादिया ने SC में दिया हलफनामा, कहा- “अब शो में शालीनता बनाए रखेंगे”

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर 1 अप्रैल। पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक शपथ पत्र दायर कर कहा कि वह अपने शो ‘द रणवीर शो’ में शालीनता बनाए रखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्या कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच को सीनियर वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने बताया कि रणवीर ने कोर्ट के आदेश के अनुसार अपना बयान दर्ज कराया है और जांच में सहयोग कर रहे हैं।

पासपोर्ट जब्त करने के आदेश में छूट की मांग : इलाहाबादिया की ओर से उनके वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उनका पासपोर्ट वापस दिया जाए, क्योंकि उन्हें अपने शो के लिए विदेश यात्राएं करनी पड़ती हैं।

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि अगर वे विदेश जाते हैं, तो जांच प्रभावित हो सकती है। इस पर महाराष्ट्र और असम सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि जांच करीब दो हफ्ते में पूरी हो सकती है। इस पर कोर्ट ने कहा कि दो हफ्ते बाद पासपोर्ट लौटाने के अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

अश्लील टिप्पणी का मामला : रणवीर इलाहाबादिया पर आरोप है कि उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और सेक्स पर अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर उनके खिलाफ महाराष्ट्र और असम में मामले दर्ज किए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले रणवीर के पॉडकास्ट पर रोक लगाई थी लेकिन 3 मार्च को उन्हें शर्तों के साथ शो जारी रखने की अनुमति दी गई।

यूट्यूबर आशिष चंचलानी की भी सुनवाई : इसी मामले में नामजद यूट्यूबर आशिष चंचलानी के वकील ने कोर्ट से सभी एफआईआर को एक ही थाने में ट्रांसफर करने की मांग की।

रणवीर के वकील ने भी यही अनुरोध किया और बताया कि पहली एफआईआर मुंबई में दर्ज हुई थी। कोर्ट ने कहा कि दोनों को दो हफ्ते इंतजार करना होगा, तब इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा। 

सोशल मीडिया कंटेंट पर नियम बनाने की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट ने इस केस के दौरान केंद्र सरकार को सोशल मीडिया कंटेंट के लिए नियमों का ड्राफ्ट बनाने को कहा है। कोर्ट ने सुझाव दिया कि ऐसा कोई नियम लाया जाए जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (आर्टिकल 19) को प्रभावित किए बिना अनुशासन बनाए रखे।

पहले भी कोर्ट ने लगाई थी फटकार : इससे पहले, 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से राहत दी थी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ और ‘समाज के लिए शर्मनाक’ करार दिया था. इस मामले में रणवीर और समय रैना के अलावा आशिष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा के नाम भी शामिल हैं।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड के बयान पर अमेरिका का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा
भिलाई सेक्टर-6 से निकला युवक गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन में फंदे से झूलता मिला, पुलिस भर्ती का सपना टूटा, बहन का छलक उठा दर्द, कहा – “हमें कानून पर पूरा भरोसा, भाई को न्याय मिलना चाहिए” देखिए विडियो “एक बहन की टूटती आस पर पैबंद”
Indigo Flight Crisis: देशभर में उड़ी उड़ानों की धज्जियाँ, 8 एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी और यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Sairang Rail Project Mizoram : मिज़ोरम पहली बार जुड़ा राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से, ऐतिहासिक उपलब्धि
Flyover Death Case : भिलाई में होली की रात फ्लाईओवर के नीचे मिली युवक की लाश, गिरकर मौत की आशंका, पहचान नहीं हो सकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?