CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में घुसपैठियों की पहचान के लिए धड़ाधड़ एक्शन, इस इलाके से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली में घुसपैठियों की पहचान के लिए धड़ाधड़ एक्शन, इस इलाके से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

दिल्ली , 11 मार्च 2025 :

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया है। बाहरी जिले से तीन और उत्तरी जिले से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उन्हें निर्वासन केंद्र भेज दिया गया है। इनमें से एक के पास भारतीय वोटर कार्ड भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।तीनों को फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस में पेश कर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने बाहरी जिले में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान बांग्लादेश के कुरीग्राम निवासी सफरुद्दीन, इब्राहिम और सोराब के रूप में हुई है।

उत्तरी जिला पुलिस ने सदर बाजार इलाके में रहने वाले एक बांग्लादेशी और उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास वोटर कार्ड भी मिला है। इनकी पहचान मोहम्मद बिलाल और बेटे मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार बांग्लादेशियों को डिपोर्ट के लिए डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।

नागरिकों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि जिले की फॉरेन सेल लगातार दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। इसी के तहत 10 मार्च को फॉरेन सेल को कुछ संदिग्धों के पीरागढ़ी इलाके में घूमने की सूचना मिली।

पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी। पुलिस को तीन व्यक्ति पीरागढ़ी कैंप की तरफ जाते दिखाई दिए। तीनों प्राचीन काली माता मंदिर के पीछे बंगाली में बात कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पहले तो संदिग्धों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया।

तीनों ने अपना नाम सफरुद्दीन, इब्राहिम और सोराब बताया। आरोपियों ने बताया कि सत्यापन के चलते वे इस इलाके में छिपने के लिए झुग्गी-झोपड़ी की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस में पेश कर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने 833 लोगों की जांच की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने अवैध बांग्लादेशियों की पहचान के लिए पीवीसी मार्केट मुंडका, बाबा हरिदास कॉलोनी टिकरी बॉर्डर मुंडका, पी-4 ब्लॉक सुल्तान पुरी, बेनीवाल लोहा मंडी राज पार्क, इंद्र झील 80 गज राज पार्क और हनुमान मंदिर कमरुद्दीन नगर इलाकों में छापेमारी की और 833 लोगों की जांच की।जिसमें से 267 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। जिसमें से 174 ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल और 93 असम के रहने वाले हैं। इनकी पुष्टि के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल और असम में जांच कर रही है।

एक अन्य मामले में उत्तरी जिला पुलिस ने 7 मार्च को सदर बाजार इलाके में छिपे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मोहम्मद बिलाल के रूप में हुई है। उसके पास से भारतीय वोटर कार्ड बरामद हुआ है।

पुलिस ने उसके बेटे मोहम्मद फारूक को 10 मार्च को गिरफ्तार किया। वह नई बस्ती इलाके में किराए के मकान में रह रहा था और इलाके में केबल ऑपरेटर का काम करता था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या उन दोनों ने इस साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट दिया था या नहीं।

अब दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे नक्सली, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष कार्य योजना, सुरक्षा बलों के इस प्लान ने उड़ा दी नक्सलियों की नींद
Chhattisgarh Basmati Rice Mission :  बासमती धान से बढ़ेगी किसानों की कमाई, निर्यात पर सरकार का फोकस
फिर रुला रहा है प्याज, 70 रूपये किलो तक हो गए हैं दाम, सब्जियां और दालें भी महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ा
छत्तीसगढ़ में CBI की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन स्थानों पर छापे
शासकीय स्कूल में नया बैग पा कर खिले चेहरे 🟣 सौ मेधावी बच्चों को बंटा स्कूल बैग 🔵 विधायक रिकेश सेन की नई पहल, प्रतिनिधि ने किया वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?