CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rave Party Raid  : रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार…ड्रग्स के साथ कुल 16 गिरफ्तार…

Rave Party Raid  : रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार…ड्रग्स के साथ कुल 16 गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Rave Party Raid  
Rave Party Raid  

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : पुणे पुलिस ने रविवार तड़के एक अपार्टमेंट में छापेमारी के बाद एक रेव पार्टी (Rave Party Raid) का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया और नशीले पदार्थ बरामद किए। गिरफ्तार किए गए लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं।

लंबे समय तक भाजपा में रहे खडसे पूर्व मंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता रहे गोपीनाथ मुंडे का करीबी माना जाता था। लेकिन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनकी पटरी नहीं बैठी। कुछ गंभीर आरोपों में घिरने के बाद उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं दिया गया था। वर्तमान में वह शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के एमएलसी हैं।

खेवलकर का विवाह एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे से हुआ है, जो प्रदेश राकांपा (शरदचंद्र पवार) में महिला विंग की अध्यक्ष हैं। यह घटनाक्रम खडसे और जलगांव जिले से उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी गिरीश महाजन के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बाद हुआ है। गिरीश महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी सहयोगी माना जाता है।

आज अदालत में पेश किए गए खेवलकर सहित सभी सात आरोपितों को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एकनाथ खडसे ने कहा कि इसके पीछे पुलिस का राजनीतिक मकसद हो सकता है और इस संबंध में जांच होनी चाहिए।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) निखिल पिंगले ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया है कि खराड़ी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। मौके से 2.7 ग्राम कोकेन जैसा पदार्थ, 70 ग्राम गांजे जैसा पदार्थ, एक हुक्का सेट, विभिन्न हुक्का फ्लेवर और शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।

मिलने के बाद ही टिप्पणी करूंगा (Rave Party Raid)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि वह सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त थे। वह उचित जानकारी मिलने के बाद ही इस मुद्दे पर टिप्पणी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में अपराध हुआ है। मैंने भी इसे सिर्फ मीडिया में ही देखा है।

मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, उसके अनुसार पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ (Rave Party Raid) किया है और वहां कुछ लोग पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां मादक पदार्थ भी मिले हैं। एक बार मुझे पूरी जानकारी मिल जाए, तो मैं इस पर कोई टिप्पणी कर पाऊंगा। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उस जगह पर कोई अपराध हुआ है।

हैदराबाद में रेव पार्टी का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

आइएएनएस के अनुसार, तेलंगाना मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग ने हैदराबाद में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विभाग के अधिकारियों ने शनिवार रात एक सर्विस अपार्टमेंट में छापा मारा और कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही 2.08 किलोग्राम गांजा, 50 ग्राम ओजी कुश (एक प्रकार का भांग), 11.57 ग्राम मैजिक मशरूम और 1.91 ग्राम चरस जब्त किए। पार्टी के आयोजक पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने पार्टी का आयोजन करने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया था।   

ABVV GeM Irregularities : जैम पोर्टल खरीदी में गड़बड़ी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित
Durg Murder : शराब पार्टी के विवाद में सब्बल से हत्या, आरोपी हिरासत में
​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण
Illegal casino raided at Raipur resort : पोकर-रमी टेबल सील, संचालकों को नोटिस जारी
Durg Breaking 🛑 अभी अभी वार्ड-7 शिक्षक नगर में हुई चाकू बाजी 🛑 देखिए विडियो, दो गुटों में खूनी संघर्ष 🛑 गंभीर एक युवक जिला अस्पताल से रेफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : नगर निगम में वित्तीय अनुशासन सख्त, जोन आयुक्तों के भुगतान अधिकार 50 हजार रुपये तक सीमित

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। रायपुर नगर निगम ने…

Chhattisgarh Police Recruitment
Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस विस्तार की बड़ी तैयारी, 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव; 15 नए थाने और 5 साइबर थाने भी होंगे स्थापित

सीजी भास्कर, 1 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था…

बालोद में पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की हत्या की, सोते समय आरी से गला रेतने का आरोप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पारिवारिक विवाद ने…

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?