CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर निगम में बगावत: कांग्रेस के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष चयन पर नाराजगी..

रायपुर निगम में बगावत: कांग्रेस के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष चयन पर नाराजगी..

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल |

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को लेकर जमकर बवाल चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के 8 में से 5 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया इसे लेकर ही बाकी पार्षदों में नाराजगी है।

दरअसल, निगम बजट के पहले शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। अब PCC ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया। इस पर संदीप साहू ने कहा कि, PCC की तानाशाही चल रही है।

इन 5 पार्षदों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया-

  1. संदीप साहू
  2. उपनेता प्रतिपक्ष जयश्री नायक
  3. रोनिता प्रकाश जगत
  4. दीप मनीराम साहू
  5. रेणु जयंत साहू

पहले संदीप साहू को बनाया गया था नेता प्रतिपक्ष

संदीप का दावा है कि, उनकी नियुक्ति PCC की पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर की मौजूदगी में सभी पार्षदों और विधायकों से चर्चा के बाद हुई थी। बाकायदा पीसीसी के पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर ने सभी छाया पार्षदों और विधायकों से चर्चा करने के बाद उनके नाम का ऐलान किया था। पार्षद दल का नेता चुनने के लिए नेताओं से भी बात की, फिर नगर निगम आयुक्त और महापौर को लेटर भेजा गया था।

16 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस ने आकाश को बनाया नेता प्रतिपक्ष

16 अप्रैल को कांग्रेस की ओर से 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की नई लिस्ट जारी की गई थी। इसमें रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी के भीतर भी नाराज़गी देखी गई थी और साहू समाज के लोगों ने भी कांग्रेस भवन जाकर विरोध किया था।

बगावत से वापसी तक

चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने आकाश तिवारी को टिकट नहीं दिया, तो उन्होंने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। तब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन अब पार्टी उन्हें वापस लेकर नेता प्रतिपक्ष बना रही है। वहीं संदीप साहू भी अपना दावा ठोक रहे हैं ऐसे में कांग्रेस के अंदर कई सवाल और कन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है।

मां के लिए सेक्टर-9 से दवा लेकर घर लौट रहे भिलाई के युवक का मोबाइल-कैश लूटने वाले रिसाली और हास्पीटल सेक्टर के 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Bhupesh Baghel Supreme Court News : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाई कोर्ट जाने की दी अनुमति, जाने क्या है मामला
हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर रास्ते पर शव रखकर किया प्रदर्शन
भिलाई के राम नगर में तालाब के पीछे युवक की हत्या, आरोपी एवं नाबालिग साथी हिरासत में, पूछताछ जारी
State Information Commission Chhattisgarh : पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, दो राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

Vijay Compensation
अपराधछत्तीसगढ़

Vijay Compensation : करूर हादसा – विजय बोले- “मन व्यथित है”, मृतकों को 20 लाख और घायलों को 2 लाख की सहायता राशि

28/09/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिचपुरिया के ससुर एवं BSP के पूर्व वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी साहित्यकार शंकर लाल “कक्कूजी” का निधन

17/09/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

“बांग्लादेश भी बड़ा छटपटा रहा, उसका भी पानी…” गंगा जल संधि को लेकर निशिकांत दुबे ने की ये बड़ी मांग

26/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, अफसरों को फटकार

29/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?