CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मुस्लिम कोटा बिल खारिज करें’, बीजेपी विधायक ने कर्नाटक के राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

‘मुस्लिम कोटा बिल खारिज करें’, बीजेपी विधायक ने कर्नाटक के राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

कर्नाटक , 19 मार्च 2025 :

कर्नाटक ‘के सीनियर बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बुधवार (19 मार्च, 2025) को मुस्लिम कोटा विधेयक को लेकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को एक चिट्ठी लिखी और मांग की कि इसे खारिज कर देना चाहिए. इसके अलावा यतनाल ने कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम (केटीपीपी) में संशोधन को मंजूरी न देने की भी मांग की है.

अपनी चिट्ठी में यतनाल ने लिखा, “कर्नाटक राज्य सरकार ने सार्वजनिक अनुबंधों में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए विधानसभा में एक विधेयक पेश किया है, जो संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है. केटीपीपी अधिनियम में संशोधन से 2 करोड़ रुपये तक के सिविल अनुबंधों और 1 करोड़ रुपये तक के माल और सेवा अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण मिलता है. केटीपीपी अधिनियम को पिछले सप्ताह कर्नाटक कैबिनेट की ओर से संशोधित और अनुमोदित किया गया है.”

‘डॉ. अंबेडकर ने धर्म आधारित आरक्षण का किया विरोध’

चिट्ठी में कहा गया, “सर, अनुच्छेद 15 में राज्य को केवल धर्म और जाति के आधार पर नागरिकों के साथ भेदभाव करने से प्रतिबंधित किया गया है. संविधान के प्रारूपण के दौरान डॉ. अंबेडकर ने खुद धर्म आधारित आरक्षण का विरोध किया था. अलग-अलग राज्यों में धर्म आधारित आरक्षण देने के इसी तरह के प्रयासों को अदालतों ने खारिज कर दिया है. इसके बावजूद, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मुस्लिम समुदाय को 4 प्रतिशत आरक्षण देकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है.”

‘सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज किया धर्म आधारित आरक्षण’

विधायक यतनाल ने ये भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी धर्म आधारित आरक्षण को खारिज कर दिया. अदालत ने ये फैसला कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुनाया, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका भी शामिल थी, जिसने मुस्लिम समुदायों के लिए ओबीसी वर्गीकरण को रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी.

विधायक यतनाल ने अपनी चिट्ठी में जोर देते हुए कहा, “महोदय, चूंकि धर्म आधारित आरक्षण न्यायिक जांच के अधीन है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि विधेयक को मंजूरी न दें, जो असंवैधानिक और तर्कहीन है और जिसका कोई कल्याणकारी उद्देश्य नहीं है, बल्कि एक खास समुदाय का विरोध करना है, जो कर्नाटक में सत्तारूढ़ सरकार का वोट बैंक है. महोदय, सिविल अनुबंधों में मुसलमानों को आरक्षण देने का कार्य राष्ट्रीय अखंडता, एकता और संप्रभुता को खतरे में डालता है.”

विपक्ष के विरोध के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस ने मंगलवार (18 मार्च, 2025) को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता संशोधन (केटीपीपी) विधेयक पेश किया.

Housing and Development Board : सिर्फ इतने में 1 BHK फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, साथ में 15% की अतिरिक्त छूट, Vजानें पूरी डिटेल
अब कानपुर में भी ‘चाट युद्ध’! कूष्मांडा देवी मंदिर के पास लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मुझसे कोई प्यार नहीं करता…’ सांवले रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की, फंदे पर लटककर दे दी जान
केंद्रीय मंत्री के घर के पास मिले वोटर ID कार्ड, बिहार SIR और वोट चोरी विवाद के बीच सियासी हलचल तेज
ये मेरी प्रेमिका, किसी और से नहीं होने दूंगी शादी’, अलीगढ़ में लड़की ने सहेली की इंगेजमेंट में काटा बवाल, कहानी सुन होने वाले दूल्हे ने लिया ये फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?