CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी सरकार का ‘रोजगार मिशन’, युवाओं को मिलेगा विदेश में नौकरी का मौका!

यूपी सरकार का ‘रोजगार मिशन’, युवाओं को मिलेगा विदेश में नौकरी का मौका!

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

Lucknow News: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के युवाओं को भारत या विदेश में रोजगार दिलाने में मदद के लिए ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के गठन के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने संवाददाताओं से कहा कि यह राज्य सरकार को तीसरे पक्ष की भर्ती एजेंसियों पर निर्भर किए बिना सीधे रोजगार की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा.

राजभर ने कहा, ‘‘इस मिशन के गठन के साथ हमने एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया है. हमारा लक्ष्य एक साल में 25,000 से 30,000 बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजना और भारत के निजी क्षेत्र में लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करना है.’’ राजभर ने कहा कि राज्य सरकार को श्रमिकों को विदेश भेजने के लिए आरए (भर्ती एजेंट) वाले बाहरी संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था.

उन्होंने कहा, ‘‘अब मिशन के लागू होने के बाद राज्य को अपना स्वयं का आरए (भर्ती एजेंट) प्राप्त होगा जिससे हम नर्सिंग, पैरामेडिकल, कुशल श्रम, ड्राइविंग, घरेलू काम और अन्य उच्च मांग वाले क्षेत्रों में श्रमबल की विदेशों में सीधे नियुक्तियों की व्यवस्था कर सकेंगे.’’ राजभर ने कहा कि भारतीय श्रमबल की बढ़ती वैश्विक मांग के मद्देनजर रोजगार मिशन की स्थापना करना अनिवार्य हो गया है. एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कैबिनेट ने फैक्टरी के काम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए श्रम नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी.

हाल में, महिलाओं को खतरनाक उद्योगों की 29 श्रेणियों में काम करने से रोक दिया गया था. सरकार ने पिछले साल दिसंबर में ऐसे चार उद्योगों पर प्रतिबंध हटा दिए थे और नवीनतम कदम महिलाओं के लिए अवसरों का और विस्तार करता है. राजभर ने कहा, ‘‘वर्तमान में राज्य में केवल पांच प्रतिशत फैक्टरी में ही महिलाएं कार्यरत हैं और नोएडा को छोड़कर यह आंकड़ा लगभग एक प्रतिशत ही है. प्रौद्योगिकी में प्रगति और महिला सशक्तीकरण के हमारे लक्ष्य के अनुरूप इन पुराने मानदंडों को संशोधित करना आवश्यक था.’’

मंत्री ने कहा कि उद्योग और श्रम संगठन भी इन सुधारों की मांग कर रहे थे और ये बदलाव राज्य के एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के व्यापक लक्ष्य का समर्थन करेंगे. राजभर ने कहा, ‘‘आज हमने मंत्रिमंडल के समक्ष अपने श्रम नियमों में संशोधन करने का यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया और इसे मंजूरी मिल गई है.’’ उन्होंने आज के फैसलों को उत्तर प्रदेश में आर्थिक परिवर्तन और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक ‘‘बड़ा कदम’’ बताया.

BJP नेत्री के पति की दबंगई का वीडियो वायरल, लाठी-डंडों से युवक को दौड़ाकर पीटा
Job abroad : इजराइल में 3500 पदों पर भर्ती, केयर गिवर को मिलेगा ₹1.99 लाख मासिक वेतन
Aligarh Woman Constable Suicide : अलीगढ़ में 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल की रहस्यमयी मौत, WhatsApp स्टेटस ने खड़ा किया बड़ा सवाल
‘Waqf कानून के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से खींचकर हुई हत्या…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले CM योगी
पीरियड्स में बच्ची के साथ स्कूल का शर्मनाक रवैया, छात्रा को क्लास के बाहर बैठा कर दिलवाया एग्जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?