CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NH-130C पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

NH-130C पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के अमाड़ पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिया निर्माण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-130 पर चक्काजाम कर दिया। आसपास के आश्रित गांवों की महिलाएं और स्कूली बच्चे भी जुगाड़ के पास पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उनका कहना है कि पुल निर्माण के नाम पर पुराने रपटे को तोड़ दिया गया, जिससे आने वाले मानसून सीजन में ग्रामीणों की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ सकता है. मांग की थी कि बारिश के पूर्व उनके मार्ग में तोड़े गए पुल को आवाजाही लायक ही बना दिया जाए, ताकि रोजमार्रा के काम और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी ना हो, लेकिन सुस्त प्रशाशन ने पहल नहीं की. इससे पहले 30 मार्च को ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराया था. 

तख्तियां लेकर स्कूली ड्रेस में बच्चें भी शामिल

इस नेशनल हाइवे पर बैठे ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की सूचना कलेक्टर को 15 दिन पूर्व दी गई थी. बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस में बच्चे और महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुईं हैं. अनिश्चितकालीन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम का कहना है कि प्रशासन आदिवासी अंचल के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. उनका कहना है कि बारिश के दौरान स्कूली बच्चों और प्रसूताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

दरअसल, नेशनल हाईवे से अमाड़ को जोड़ने वाले मार्ग पर पट्टाबहाल नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए वर्ष 2024 में विशेष केंद्रीय सहायता मद से 1.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी. इस कार्य के लिए पीएमजीएसवाय विभाग को एजेंसी बनाया गया और एमएस नमन कंस्ट्रक्शन से अनुबंध किया गया. ठेका कंपनी ने फरवरी माह में काम शुरू करते हुए पहले से मौजूद रपटे को तोड़ दिया और नींव की खुदाई भी शुरू कर दी थी. फिलहाल नाले पर केवल कच्ची मिट्टी और रेत से अस्थाई रपटा बनाया गया है, जो हल्की बारिश में बह जाने की आशंका है. हालांकि, उदंती अभ्यारण्य प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) का हवाला देते हुए काम रुकवा दिया. प्रशासनिक तालमेल के अभाव में निर्माण कार्य अधर में लटक गया, जिसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. ऐसे में ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं कि बरसात से पहले कम से कम रपटे की मरम्मत कर आवाजाही सुचारू की जाए.

Train Gold Seizure : ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, रायपुर-नागपुर रूट पर दो संदिग्ध पकड़े गए
एक पाव आलू चोरी हुआ तो बुला ली पुलिस 🛑 सब्जी बनाने युवक ने छील कर रखा था और ले उड़ा चोर, सोशल मीडिया पर मजेदार Video Viral
CGPSC 2003 Scam : 23 साल बाद फिर खुलेगी 147 अधिकारियों की भर्ती फाइल, EOW की जांच तेज
September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
Karur Stampede : विजय की रैली में मौत का मंजर, भूखे-प्यासे खड़े रहे लोग, संख्या बढ़कर 40
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त
Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Raipur)  के…

Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों के किराए (Bus Fare…

Operation Nishchay
Operation Nishchay : ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने नशे…

Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे
Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में छत्तीसगढ़…

Pesticide License Suspended
Pesticide License Suspended  : कीटनाशक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक निरस्त

बढ़ते प्रकोप के बीच कीटनाशकों की बिक्री में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?