CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धीरेंद्र शास्त्री को ‘महिला तस्कर’ कहने पर बवाल, प्रोफेसर रविकांत पर FIR दर्ज, बागेश्वर धाम से जुड़ा नया विवाद

धीरेंद्र शास्त्री को ‘महिला तस्कर’ कहने पर बवाल, प्रोफेसर रविकांत पर FIR दर्ज, बागेश्वर धाम से जुड़ा नया विवाद

By Newsdesk Admin 04/08/2025
Share

सीजी भास्कर 4 अगस्त

Contents
क्या है पूरा मामला?किस धारा में दर्ज हुआ केस?बाबा धीरेंद्र शास्त्री का जवाब: “हम डरने वाले नहीं हैं”सोशल मीडिया पर मचा बवाल

लखनऊ/छतरपुर
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर ज़िले के बमीठा थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मामला सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ‘महिला तस्कर’ कह दिया था।

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें पुलिस एक एम्बुलेंस को रोकती है। इसमें मौजूद कुछ महिलाएं पूछताछ में बताती हैं कि वे बागेश्वर धाम में रह रही थीं, लेकिन अपनी असल पहचान छुपाकर। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये महिलाएं अनैतिक गतिविधियों में शामिल थीं।

इसी वीडियो को शेयर करते हुए प्रोफेसर रविकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित छोटा भाई धीरेन्द्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहा है।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा हो गया। बागेश्वर धाम समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार गौर ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल बाबा धीरेंद्र शास्त्री की छवि को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि लाखों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं भी आहत करती है।

किस धारा में दर्ज हुआ केस?

छतरपुर पुलिस ने प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा धर्म या धार्मिक विश्वास के खिलाफ उकसावे और अफवाह फैलाने से जुड़ी है।

बाबा धीरेंद्र शास्त्री का जवाब: “हम डरने वाले नहीं हैं”

FIR के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:

“हम पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो एक साज़िश का हिस्सा हैं। जबसे हमने जात-पात के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है, तभी से ये उपद्रवी एक्टिव हो गए हैं। लेकिन हम न रुकेंगे, न झुकेंगे। हमारा जन्म ही सनातन धर्म की सेवा के लिए हुआ है और हम अंतिम सांस तक इसी सेवा में रहेंगे।”

उन्होंने ये भी कहा कि आगामी 7 नवंबर से 16 नवंबर तक बागेश्वर धाम की पदयात्रा होने वाली है, जिससे कुछ लोगों की ‘नींद हराम’ हो गई है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

प्रोफेसर की पोस्ट और FIR के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूज़र्स इसे ‘धार्मिक भावना के खिलाफ घृणित हमला’ बता रहे हैं। फिलहाल प्रोफेसर रविकांत की तरफ से कोई औपचारिक सफाई सामने नहीं आई है।

You Might Also Like

Temple Dress Code Rules: रील्स कल्चर से परेशान देवालय, मंदिरों में मर्यादित वस्त्र अनिवार्य, फोटो-वीडियो पर रोक

Amit Shah Chhattisgarh Visit Schedule: रायपुर में नक्सल रणनीति पर मंथन, बस्तर में सांस्कृतिक संदेश

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

CG Cabinet Meeting 2026 : CM Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में कल होगी अहम कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों पर बन सकती है सहमति

Newsdesk Admin 04/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़धर्म

Temple Dress Code Rules: रील्स कल्चर से परेशान देवालय, मंदिरों में मर्यादित वस्त्र अनिवार्य, फोटो-वीडियो पर रोक

06/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Chhattisgarh Visit Schedule: रायपुर में नक्सल रणनीति पर मंथन, बस्तर में सांस्कृतिक संदेश

06/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

05/02/2026
खेलदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

05/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?