CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में नवजात की मौत पर बवाल:सिम्स में जन्म के तत्काल बाद पिलया लेक्टोजन और बिगड़ी हालत, परिजन बोले- डॉक्टर ने बरती लापरवाही

बिलासपुर में नवजात की मौत पर बवाल:सिम्स में जन्म के तत्काल बाद पिलया लेक्टोजन और बिगड़ी हालत, परिजन बोले- डॉक्टर ने बरती लापरवाही

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून |

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई, जिसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को लेक्टोजेन सिरप पिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टर ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और जांच तक नहीं की, जिससे उसकी जान चली गई।

बेलतरा निवासी सुमन सूर्यवंशी पति त्रिलोक सूर्यवंशी को 13 जून की रात सिम्स के महिला वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे सुमन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिससे परिवार के लोग खुश नजर आए। लेकिन यह खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। सुमन के फूफा अनिल भास्कर ने बताया कि नवजात के जन्म के बाद मां का दूध नहीं उतर रहा था, जिस पर उन्होंने तुरंत ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर ने बच्चे को लेक्टोजेन पिलाने की सलाह दी। डॉक्टर के कहने पर बच्चे को लेक्टोजेन पिलाया। लेकिन, कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी।

डॉक्टर को बताया तबीयत बिगड़ रही फिर भी नहीं दिया ध्यान अनिल भास्कर का आरोप है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत बिगड़ने की जानकारी डॉक्टर को दी, तो डॉक्टर ने उसे बिना देखे और जांच किए यह कहकर लौटा दिया कि बच्चा नॉर्मल है। इसके बाद बच्चा पूरी रात परेशान रहा और सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि बच्चा रात 9 से 10 बजे तक ठीक था और सामान्य रूप से खेल रहा था। उन्होंने डॉक्टर पर यह आरोप भी लगाया कि जब बच्चा तकलीफ में था, तब उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई और जांच करने की बजाए परिजनों को यह कहकर भेज दिया कि “ऐसा होता है, कुछ नहीं है।

जांचकर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग नवजात की मौत के बाद परिवार के लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, सुमन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। घटना के बाद परिजनों और अन्य परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के सामने प्रदर्शन भी किया और आरोपी डॉक्टर को हटाने की मांग की।

जांच के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह का कहना है कि बच्चा स्वस्थ था तो मौत कैसे हो गई, यह जांच का विषय है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Tenant Information : सभी मकान मालिकों के लिए अनिवार्य हुआ किराएदारों की पुलिस में जानकारी देना — सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी…
Sarkari Naukri : 10वीं और ITI युवाओं को गोल्डन चांस, आ गई 902 वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिल रही नौकरी
हैवानियत की हद…! 8 साल की मासूम का रेप-मर्डर
Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
CG Breaking: देखिए विडियो 🔵 “जिया हो CRPF के लाला” ✅ जवानों ने जुगाड़ से नाव बना प्रसूता और Premature baby को उफनती नदी कराई पार, नवजात शिशु और माता दोनों सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Cyber Fraud 
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

Janjgir Cyber Fraud :पुलिस ने लोगों से अपील की…

Kiran Singh Deo Accident
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

Kiran Singh Deo Accident :घटना की सूचना मिलते…

Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam : सोने के नाम पर बेचते थे पीतल के हार, यूपी के 3 ठग पुलिस की गिरफ्त में

Raipur Gold Scam :आरोपी खुद को दिहाड़ी मजदूर या…

Minor Rape Accused Arrested
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Minor Rape Accused Arrested :पूछताछ के बाद आरोपी…

Raipur Fire News
Raipur Fire News : भीषण आग से 4 दुकानें खाक, 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Raipur Fire News :प्रशासन ने नुकसान का आकलन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?