CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लाइव मौत का संदेश : युवक ने कैमरे के सामने खत्म की ज़िंदगी…कहा – ‘कभी किसी से प्यार न करना…’

लाइव मौत का संदेश : युवक ने कैमरे के सामने खत्म की ज़िंदगी…कहा – ‘कभी किसी से प्यार न करना…’

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। Sagar Youth Suicide Live : मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर फंदा लगाकर जान दे दी।

मृतक के परिजनों ने छतरपुर की एक युवती की वजह से आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में खुदकुशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि वह जीना नहीं चाहता, इसलिए फंदा लगाकर जान दे रहा है। इसके बाद वह मोबाइल के सामने ही फंदा लगाते दिखाई दे रहा है।

युवक कह रहा है कि कभी कोई किसी से प्यार न करे लाइफ में.. मेरे पास टाइम नहीं है ज्यादा। आप लोग सब लाइव देखो, इतना कहकर युवक ने कैमरे के सामने ही फंदा लगाकर जान दे दी।

सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 20 वर्षीय राहुल अहिरवार ने 22 जून को रात करीब 10 बजे घर में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय राहुल का भाई प्रशांत और मां रिश्तेदारी में जरुआखेड़ा गए थे।

भाई प्रशांत ने राहुल को इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर खुदकशी की बात करते हुए सुना भी, जिसके तुरंत बाद उसने उसने शाहपुर में वार्ड पार्षद को इसकी जानकारी दी। लेकिन तब तक राहुल आत्महत्या कर चुका था।

मृतक के भाई प्रशांत ने छतरपुर की एक लड़की को राहुल की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने बताया कि लड़की राहुल के साथ मोबाइल पर बात करती थी और पिछले महीने दोनों उज्जैन घूमने गए थे। बाद में लड़की ने राहुल से बात करना बंद कर दिया।

परिवार ने पुलिस से लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और मृतक के परिवार के बयान ले रही है।

“शिफ्ट खत्म… और शुरू हुआ खेल”—(Bhilai Gambling Case) में भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी रेड में पकड़े गए
Bank trust damaged : डिप्टी मैनेजर ने ग्राहकों के साथ की करोड़ों की ठगी
Child Suicide Case :  कक्षा एक के छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान, दीवार पर खूंटी से लटका मिला शव
Birthday party से लौट रहे युवक को लूटने वाले गिरफ्तार, चाकू-मोबाइल जब्त, भिलाई में ATM भी तोड़ चुका है आरोपी
MP में विदाई के बाद हाइवे से दुल्हन अगवा, 250 KM तक पीछा कर पुलिस ने बचाया..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

Junk Food
Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले…

Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला

राज्य में निजी क्षेत्र की 8,720 नौकरियों (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट

ट्रेन परिचालन प्रभावित (Chhattisgarh Train Cancelled) होने से…

Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन
Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन

गया यात्रा की खास व्यवस्था (Rikesh Sen Pitru…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?