CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मसीहा बने यूनियन नेता पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बचेली में कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद हुआ Suspend, मामला NMDC का

मसीहा बने यूनियन नेता पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बचेली में कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद हुआ Suspend, मामला NMDC का

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share


सीजी भास्कर, 17 मार्च। कुछ समय पहले जब बी राजा राव एनएमडीसी के बचेली परियोजना में यूनियन नेता बना, तो मज़दूरों को लगा कि उन्हें एक नया ‘मसीहा’ मिल गया है। लेकिन इस मसीहा की मसीहाई’ देखिए कि बचेली में ही काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने अब उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता बचेली में कार्यरत हैं। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों को लिखी अपनी शिकायत में बताया कि जब वह बचेली में अपने कार्यालय में ड्यूटी कर रही थीं, तो एनएमडीसी के एक यूनियन नेता बी. राजा राव ने उनका हाथ पकड़कर उनके चेहरे को छूने की कोशिश की और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह बहुत ही अभद्र भाषा में बात करने लगा।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा, “बी. राजा राव किसी काम के बहाने से उनके कार्यालय आता था, लेकिन उसका असली मकसद मुझे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाना था, जो मेरी निजता के खिलाफ था। यह बहुत अपमानजनक और शर्मनाक था, जिसने मेरी गरिमा को तार-तार करने की कोशिश की।”

पीड़िता ने साहस जुटा कर इस पूरे मामले की रिपोर्ट कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी। सूत्रों के अनुसार, एनएमडीसी प्रबंधन ने इस प्रकरण पर आंतरिक जाँच शुरू की, जिसमें यह पाया गया कि बी राजा राव पर लगे आरोप सत्य हैं। इसके बाद, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया।
यह मामला सिर्फ एक महिला कर्मचारी के उत्पीड़न तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी साज़िश और मज़दूरों के साथ धोखाधड़ी की कहानी भी है। बी. राजा राव खुद को मज़दूरों का हितैषी बताकर उनकी सहानुभूति जीतता रहा, लेकिन असल में वह यूनियन का इस्तेमाल अपने अनुचित इरादों के लिए कर रहा था। कभी मज़दूरों को उकसाकर मजदूर भाइयों को प्रबंधन के खिलाफ भड़काना, कभी उत्पादन को नुकसान पहुँचाना, और अब यह शर्मनाक यौन उत्पीड़न का मामला। क्या यही यूनियन की ताकत का सही उपयोग है?
ऐसे भ्रष्ट चरित्र के यूनियन नेताओं की मनमानी और दबंगई अब राष्ट्रीय शर्मसारी का कारण बन गई है। यूनियन का कार्य मज़दूरों और कंपनी के बीच पुल का काम करना होता है, लेकिन कुछ भ्रष्ट नेता इसे अपनी निजी संपत्ति समझ बैठे हैं और मनमानी कर रहे हैं । बी. राजा राव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसने यूनियन की ताकत का दुरुपयोग कर महिलाओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया।
यह मामला सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे मज़दूर संगठनों की साख पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। ऐसे भ्रष्ट और घिनौने नेताओं की वजह से यूनियन का असली उद्देश्य ही धूमिल हो रहा है, जो यूनियन, कंपनी और देश की गरीमा के लिए काला धब्बा साबित हो रही है।

Amarkantak To Bhormadev Yatra : अमरकंटक से भोरमदेव तक, भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा बनी भक्ति और सेवा की प्रतीक
भालुओं की पार्टी, दुकान में घुस फ्रिज खोल दही लूटा, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी निकालीं, चट कर गए सामान, Video
भराए जा रहे महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म….❗कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत, कहा – “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती”
AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?