CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Social Outrage : कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फूटा अग्रवाल समाज का गुस्सा, सड़क पर उबाल

Social Outrage : कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फूटा अग्रवाल समाज का गुस्सा, सड़क पर उबाल

By Newsdesk Admin
11/09/2025
Share
Social Outrage
Social Outrage

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। राजनीति और समाज के बीच टकराव जब सड़कों पर उतरता है, तो उसका असर लंबे समय तक रहता है।

Contents
  • पुतला दहन और नारेबाजी
  • कुनकुरी थाने तक पहुंचा विवाद
  • विवाद की पृष्ठभूमि
  • समाज का आरोप और आक्रोश

ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया जब अग्रवाल समाज ने नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के खिलाफ खुला मोर्चा (Social Outrage) खोल दिया। वजह बना उनका (Social Media Post) जिस पर समाज ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे सीधे-सीधे वर्ग संघर्ष को भड़काने वाला बताया।

पुतला दहन और नारेबाजी

गुरुवार को कुनकुरी में अग्रवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में जय स्तम्भ चौक पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

समाज का आरोप था कि विनयशील ने (Facebook Controversy) में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद रैली निकाली और थाने की ओर कूच किया।

कुनकुरी थाने तक पहुंचा विवाद

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना परिसर में समाज के लोग पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन(Social Outrage) सौंपा।

अग्रवाल सभा कुनकुरी के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल, राधेश्याम जिंदल और बृजभूषण अग्रवाल ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया कि विनयशील की पोस्ट से न केवल अग्रवाल समाज की मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि यह शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास भी है।

उनका कहना था कि पोस्ट बीएनएस की धारा 95 और 106 के अंतर्गत आपराधिक कृत्य है, जिस पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

विवाद की पृष्ठभूमि

मामला बीते दिनों बगीचा के जरूडाड गांव से जुड़ा है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो जुलूस में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

घटना के अगले दिन मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख और घायलों को 10-10 लाख मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया। इस आंदोलन में नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील और अन्य कांग्रेसी भी शामिल हुए थे।

इसी संदर्भ में विनयशील ने जशपुर में प्रेस कांफ्रेंस के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि –

बीजेपी के लिए एक अग्रवाल की जान की कीमत 50 लाख है और एक आदिवासी, ओबीसी, यादव और कुम्हार की जान की कीमत सिर्फ 5 लाख है।

इसी पोस्ट ने पूरे विवाद को जन्म दिया और समाज का गुस्सा फूट पड़ा।

समाज का आरोप और आक्रोश

अग्रवाल समाज का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल भड़काऊ है बल्कि सीधा-सीधा वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देती है। उनके अनुसार, इससे समाज में खाई गहरी करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास(Social Outrage) किया गया है।

समाज का आरोप है कि (Hate Speech Allegation) जैसी भाषा किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। विवाद बढ़ने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने सफाई दी।

उनका कहना है कि –

उन्होंने पोस्ट केवल जुरुडांड के पीड़ित परिवारों के लिए किया था। जैसे ही उन्हें पता चला कि अग्रवाल समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, उन्होंने तुरंत माफी मांग ली।

लेकिन साथ ही उन्होंने दोहराया कि भाजपा के “दोहरे रवैये” के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Dhamtari Naxal Surrender : हिंसा से मुख्यधारा की ओर बड़ा मोड़, धमतरी में 9 इनामी नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार
तीज के दिन पिता के मौत की खबर सुन मायके जा रही महिला ने रोडवेज बस में दिया बच्चे को जन्म, डर से पास नहीं गईं दो महिला यात्री, फिर पति ने करवाई डिलीवरी
Bijapur IED Blast : जंगल में छिपा खतरा बना जानलेवा, बीजापुर में प्रेशर IED विस्फोट से ग्रामीण गंभीर घायल
Major relief for NHM employees : रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि और ट्रांसफर नीति लागू
Bharat Matiyara : मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?