CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sterilization of Naxalites : 8वीं-10वीं पास युवाओं ने की सैकड़ों नक्सलियों की नसबंदी, सरेंडर के बाद खुल रहे राज

Sterilization of Naxalites : 8वीं-10वीं पास युवाओं ने की सैकड़ों नक्सलियों की नसबंदी, सरेंडर के बाद खुल रहे राज

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। बस्तर के जंगलों में नक्सली संगठन से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। संगठन में शादी करने वाले नक्सलियों की नसबंदी गांव के कम पढ़े-लिखे युवाओं से कराई जाती थी। इन युवाओं के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं थी, फिर भी उन्होंने सैकड़ों नक्सलियों की नसबंदी की। अब आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व नक्सली सामान्य जीवन जीने और पिता बनने की इच्छा के चलते नसबंदी रिवर्सल ऑपरेशन करवा रहे हैं। (Sterilization of Naxalites)

Contents
  • 17 साल संगठन में रहा शंकर, अब बनना चाहता है पिता
  • 60 से ज्यादा पूर्व नक्सलियों की होगी रिवर्सल सर्जरी : Sterilization of Naxalites

जंगलों में होती थी नसबंदी, डॉक्टर ने दी थी ट्रेनिंग : Sterilization of Naxalites

पूर्व नक्सली डिविजनल कमेटी मेंबर शंकर मुचाकी ने बताया कि साल 2014 में झारखंड से आए डॉक्टर रफीक ने गांव के युवाओं को नसबंदी और छोटे ऑपरेशन करने की ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद जंगलों में ही नक्सलियों की नसबंदी की जाने लगी। ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरण और दवाइयां संगठन पहले से उपलब्ध कराता था। शंकर के मुताबिक, अधिकतर युवक केवल 8वीं से 10वीं तक पढ़े थे और उन्होंने कभी मेडिकल कॉलेज तक नहीं देखा था।

शंकर ने बताया कि संगठन में शादी से पहले पुरुष नक्सलियों की नसबंदी अनिवार्य थी। संगठन का मानना था कि बच्चे होने पर लड़ाके परिवार में उलझ जाएंगे और आंदोलन प्रभावित होगा। शादी के लिए सीनियर नेताओं से अनुमति लेनी पड़ती थी और अनुमति मिलने के बाद नसबंदी कराई जाती थी।

17 साल संगठन में रहा शंकर, अब बनना चाहता है पिता

करीब 15 साल की उम्र में नक्सली संगठन में शामिल हुआ शंकर मुचाकी 17 साल तक सक्रिय रहा। वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था। मार्च 2026 में उसने आत्मसमर्पण किया। अब वह सामान्य जिंदगी जीना चाहता है और पिता बनने की इच्छा पूरी करने के लिए नसबंदी रिवर्सल सर्जरी करवा चुका है।

पूर्व नक्सली हूंगा ने भी बताया कि उसे संगठन की महिला सदस्य से प्यार हो गया था। शादी की अनुमति तो मिल गई, लेकिन पहले नसबंदी करानी पड़ी। साल 2022 में उसकी नसबंदी हुई और बाद में दोनों की शादी हुई। आत्मसमर्पण के बाद उसने भी नसबंदी खुलवा ली है ताकि परिवार बढ़ा सके।

60 से ज्यादा पूर्व नक्सलियों की होगी रिवर्सल सर्जरी : Sterilization of Naxalites

जगदलपुर के महारानी अस्पताल में अब तक 34 पूर्व नक्सलियों की नसबंदी रिवर्सल सर्जरी की जा चुकी है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों से 60 से ज्यादा पूर्व नक्सलियों को चिन्हित किया गया है।

वेस्ट जोन यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की टीम भी इस विशेष अभियान में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के तरीके को देखकर लगता है कि नसबंदी किसी प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा की गई थी। निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी पर 1 से 1.5 लाख रुपए तक खर्च आता है, लेकिन यहां यह प्रक्रिया विशेष अभियान के तहत की जा रही है।

CG Revenue Department Review Meeting : लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, 3 महीने का अल्टीमेटम
CG Breaking 🛑 अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, रायपुर दुर्ग समेत अधिकांश जिलों में होगी जोरदार बारिश, अब तक छत्तीसगढ़ में 676 मिली मीटर औसत वर्षा
Chhattisgarh girls in sports : विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान
Bhupesh Baghel Dhirendra Shastri: शास्त्रार्थ की खुली चुनौती, सरकारी विमान पर भी सियासी सवाल
हाईकोर्ट का फैसला: लंबे समय तक सहमति से बना रिश्ता दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग

दुर्ग जिले में एक सात वर्षीय बच्ची के…

Sakti Papa Dhaba Viral Video
Sakti Papa Dhaba Viral Video : ढाबे के टॉयलेट में धोए जा रहे थे बर्तन

Sakti Papa Dhaba Viral Video

Raipur Fraud
Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज

रायपुर में एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की…

E20 Fuel
E20 Fuel : ई20 ईंधन विवाद में मारुति सुजुकी का बड़ा कदम, उपभोक्ता आयोग के आदेश को देगी चुनौती

उपभोक्ता विवाद मामले में मारुति सुजुकी ने जिला…

Raigarh Murder
Raigarh Murder Case : दोस्त ने सिलबट्टे से की हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने सुलझाया केस

Raigarh Murder Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?