CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sukma Korba Food Safety Issue : शादी के जश्न के बीच आइसक्रीम में निकली छिपकली

Sukma Korba Food Safety Issue : शादी के जश्न के बीच आइसक्रीम में निकली छिपकली

By Newsdesk Admin
31/05/2026
Share
Sukma Korba Food Safety Issue
Sukma Korba Food Safety Issue

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ में आए दिन खाने-पीने की चीजों में गड़बड़ी (Sukma Korba Food Safety Issue) और अस्वच्छता से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब सुकमा जिले से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Contents
  • आइसक्रीम के अंदर छिपकली मिली
  • प्रशासन से जांच की मांग
  • जूस सेंटर की बर्फ में निकला मरा हुआ मेंढक
  • अफरा-तफरी का माहौल बन गया था

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह का है। समारोह के दौरान आंध्र प्रदेश से आए कुछ विक्रेताओं द्वारा आइसक्रीम बेची जा रही थी। इसी बीच एक आइसक्रीम में कथित तौर पर छिपकली मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आइसक्रीम के अंदर छिपकली मिली

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आइसक्रीम (Sukma Korba Food Safety Issue) खाना बंद कर दिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कुछ समय तक समारोह स्थल पर असहज स्थिति बनी रही और लोग काफी परेशान नजर आए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम के अंदर छिपकली जैसी वस्तु दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

प्रशासन से जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और खाद्य पदार्थों की नियमित जांच एवं निगरानी को और अधिक सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

जूस सेंटर की बर्फ में निकला मरा हुआ मेंढक

वहीं 5 अप्रैल को कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा (Sukma Korba Food Safety Issue) को लेकर एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया था। जिले के चौपाटी स्थित एक जूस सेंटर की बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। यह घटना उस समय सामने आई थी जब जूस सेंटर पर ग्राहकों के लिए जूस तैयार किया जा रहा था। गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच संचालक द्वारा जूस को ठंडा करने के लिए बर्फ तोड़ी गई थी। इसी दौरान बर्फ के अंदर एक मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया था, जिसे देखकर लोग दंग रहे गए थे।

अफरा-तफरी का माहौल बन गया था

जैसे ही यह मामला सामने आया था, चौपाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोगों में नाराजगी फैल गई थी। घटना की जानकारी तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई थी। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी।

स्थानीय लोगों का कहना था कि गर्मी के मौसम में जूस सेंटरों पर बर्फ की खपत काफी बढ़ जाती है, लेकिन कई जगहों पर बर्फ की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं। आशंका जताई जा रही थी कि कुछ स्थानों पर मानकों का पालन किए बिना बर्फ की सप्लाई और उपयोग किया जा रहा था।

 

 

Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
Raipur Late Night Clash Bismil Ki Mehfil : ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात सड़क पर भिड़ंत, टक्कर से शुरू हुआ बवाल
PM Modi Chhattisgarh Rajat Mahotsav Speech : बच्चों से ‘दिल की बात’, वाराणसी में भी बनेगा संजीवनी हृदय अस्पताल, कहा– 25 साल की यात्रा आत्मनिर्भर भारत की मिसाल
Money Laundering : चैतन्य बघेल की आज कोर्ट में पेशी, कोर्ट पर टिकी निगाहें
Man’s body found hanging from a tree in a field : पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon Sahyog Chaupal Case
Kondagaon Sahyog Chaupal Case : दो गुटों में बंटे गांव का कूटनीतिक अंत! एसपी की ‘सहयोग चौपाल’ ने कराई दोनों पक्षों में कड़ाई से सुलह

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव…

Jashpur Police Action Case 
Jashpur Police Action Case  :  वर्दीधारियों पर एसएसपी का ‘हंटर’! लंबे समय से गायब तीन आरक्षक सीधे नौकरी से बर्खास्त

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के जशपुर…

Raipur Cyber Fraud Case
Raipur Cyber Fraud Case : महालेखाकार कार्यालय के अकाउंटेंट से 16 लाख की ऑनलाइन लूट

सीजी भास्कर, 31 मई : राजधानी रायपुर के…

Jashpur Fertilizer Scam
Jashpur Fertilizer Scam : किसानों के साथ ‘धोखे का डीएपी’ कांड! 17 टन अवैध उर्वरक का जखीरा सील

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के जशपुर…

Bilaspur Central University Case
Bilaspur Central University Case : केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, भड़के छात्र

सीजी भास्कर, 31 मई : गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Ambedkar Hospital Raipur Emergency : होली पर अलर्ट मोड में अम्बेडकर अस्पताल, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

03/03/2026
Chhattisgarh Teacher Transfer
छत्तीसगढ़

Transfer Of Patwaris : रायगढ़ में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की बड़ी कार्रवाई…एक साथ 169 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर…

11/04/2025
PWD Tender Approval
छत्तीसगढ़

PWD Tender Approval : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रियल एस्टेट में पारदर्शिता के लिए 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट

07/02/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Maoist Violence: बस्तर में माओवाद का आख़िरी मोड़, सुरक्षा बलों की ‘फाइनल पुश’ की तैयारियाँ तेज़

10/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?