CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sukma Naxal Surrender 2025 : बस्तर की बदलती तस्वीर: सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Sukma Naxal Surrender 2025 : बस्तर की बदलती तस्वीर: सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

By Newsdesk Admin 13/07/2025
Share
Sukma Naxal Surrender 2025

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। Sukma Naxal Surrender 2025 : छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें  मिलाकर पिछले 24 घंटों में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अभूतपूर्व घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं है, बल्कि विश्वास की उस जीत का प्रतीक है, जो हमारी सरकार ने श्नियद नेल्ला नारश् जैसी जनउन्मुख योजनाओं के माध्यम से गाँव-गाँव तक पहुँचाया है। अब यहां बंदूक की गोली नहीं, विकास की बोली सुनाई दे रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 15 महीनों में 1521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की पहुंच और विश्वास निरंतर बढ़ा है। यह सफलता राज्य सरकार की ‘नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ की सकारात्मकता को भी दर्शाती है, जिसके तहत हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों को न केवल सामाजिक सम्मान, बल्कि पुनर्वास और आजीविका का अवसर भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह परिवर्तन यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जी के मार्गदर्शन में चल रहे सुशासन के विजन का सजीव उदाहरण है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारा प्रदेश तय समय-सीमा के भीतर नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा और बस्तर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

You Might Also Like

डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प

SP की फर्जी आईडी बनाकर ₹2.5 करोड़ की ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार…

विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ा कदम! सीएम साय ने किया ‘पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान’, मेधावी छात्रों और स्कूलों को नवाजा

रायपुर में सनसनीखेज मामला: नाबालिग को भगाकर शादी करने पर लड़के के पिता ने मारी गोली, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर में ‘छेड़खानी’ का खौफनाक अंजाम: पिटाई के बाद जंगल में मिली युवक की लाश, डबरी में डूबा था शव

TAGGED: Sukma Naxal Surrender 2025
Newsdesk Admin 13/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नक्सली संगठनों को बड़ा झटका! 2 दिनों में 45 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Next Article उज्ज्वल निकम बनेंगे राज्यसभा सांसद, हर्षवर्धन श्रृंगला समेत इन 4 को राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प

13/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़

SP की फर्जी आईडी बनाकर ₹2.5 करोड़ की ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार…

13/07/2025
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ा कदम! सीएम साय ने किया ‘पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान’, मेधावी छात्रों और स्कूलों को नवाजा

13/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़

रायपुर में सनसनीखेज मामला: नाबालिग को भगाकर शादी करने पर लड़के के पिता ने मारी गोली, 3 गिरफ्तार

13/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?