CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जस्टिस यशवंत वर्मा पर FIR की मांग वाली याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- आप आम आदमी…

जस्टिस यशवंत वर्मा पर FIR की मांग वाली याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- आप आम आदमी…

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग करने वाली याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि मामले की जांच के लिए इन हाउस कमेटी बनाई जा चुकी है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद चीफ जस्टिस संजीव केस दर्ज करवाने समेत सभी विकल्पों पर विचार करेंगे.

मुंबई के रहने वाले 4 याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि जज के घर पर बड़ी मात्रा में पैसा मिलना एक आपराधिक मामला है. इसके लिए 3 जजों की जांच कमेटी बनाने की बजाय पुलिस समेत दूसरी एजेंसियों को जांच के लिए कहना चाहिए था. वकील मैथ्यूज नेदुंपरा, हेमाली कुर्ने, राजेश आद्रेकर और चार्टर्ड एकाउंटेंट मनीषा मेहता की याचिका में 1991 में के वीरास्वामी मामले में आए सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले का भी विरोध किया गया है. उस फैसले में कहा गया था कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर से पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की सहमति जरूरी है.

सभी याचिकाकर्ताओं की तरफ से नेदुंपरा कोर्ट के सामने पेश हुए. जस्टिस ओका ने उन्हें देखते ही कहा कि उन्होंने याचिका पढ़ ली है. जस्टिस ओका ने कहा कि अभी इस तरह की मांग पर सुनवाई का अवसर नहीं आया है. चीफ जस्टिस ने जांच कमेटी बनाई है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद उसे संसद के पास भेजने से लेकर एफआईआर का आदेश देने तक सभी विकल्प खुले हैं.

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि कुछ साल पहले केरल हाई कोर्ट के एक जज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर कानून का मामला आया था, लेकिन जजों के खिलाफ जांच की मौजूदा व्यवस्था के चलते एफआईआर दर्ज ही नहीं हुई. जस्टिस ओका ने कहा कि आप आज एक दूसरे मामले के लिए यहां आए हैं. उसकी मौजूदा स्थिति के बारे में हमने आपको बता दिया है.

वकील ने बार-बार आम आदमी के भरोसे को बनाए रखने की बात कही. इस पर जज ने कहा, ‘हम समझ गए कि आप आम आदमी की आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों से बनी है. उसके पीछे की मंशा को आम लोग भी समझ सकते हैं.’

सुनवाई के अंत मे याचिकाकर्ता ने जजों के खिलाफ जांच के लिए 2010 में ज्यूडिशियल स्टैंडर्ड्स एंड अकाउंटेबिलिटी बिल के संसद में पास न हो पाने की चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस तरह का कानून बनाया जाना चाहिए. इस पर जजों ने कहा कि वह संसद को कोई निर्देश नहीं दे सकते

Online betting racket busted during IPL : गोवा से 5 मुख्य आरोपी पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, देखिए विडियो
Coldrif Syrup Ban : बच्चों की मौत के बाद दिल्ली में भी बैन हुआ Coldrif Syrup, सरकार ने बिक्री और वितरण पर लगाई रोक
फ्रिज से बरामद हुए महिला के शरीर के 32 टुकड़े, दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर जैसे हत्याकांड से दहला शहर
Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’
करंट से होने वाले हादसों से बचने किया सचेत, बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लाइन-ट्रांसफॉर्मर से रहें दूर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Jan Darshan 26 November : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या, जानें कब और कहां होगा जनदर्शन
CM Jan Darshan 26 November : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या, जानें कब और कहां होगा जनदर्शन

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन (CM Jan Darshan 26…

Sarangarh Municipality Election : सरिता या घनश्याम के सिर सजेगा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट का ताज!
Sarangarh Municipality Election : सरिता या घनश्याम के सिर सजेगा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट का ताज!

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों (Sarangarh Municipality…

Janjgir Illegal Sand Storage : हसदेव नदी किनारे प्रशासन का छापा, 25 हाइवा रेत और चेन माउंट मशीन जब्त; 6 गांवों में जांच
Janjgir Illegal Sand Storage : हसदेव नदी किनारे प्रशासन का छापा, 25 हाइवा रेत और चेन माउंट मशीन जब्त; 6 गांवों में जांच

25 हाइवा रेत (Janjgir Illegal Sand Storage) जब्त…

Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी
Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

योजना के तहत 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के…

Gold Silver Investment
Gold Silver Investment : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹9,103 और सोना ₹3,653 सस्ता

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?