CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Swadeshi Campaign : तीन महीने तक घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, भाजपा ने शुरू की बड़ी मुहिम

Swadeshi Campaign : तीन महीने तक घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, भाजपा ने शुरू की बड़ी मुहिम

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share
Swadeshi Campaign

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक और सांसद सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएगी। यह पूरा कार्यक्रम “हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी” (Swadeshi Campaign) अभियान का हिस्सा होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन, कार्यशालाएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा की टीमें प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगी।

सी.पी. जोशी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी युवा शक्ति है। यही वजह है कि भाजपा ने युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखते हुए “हर घर स्वदेशी” (Swadeshi Campaign) को जनांदोलन का रूप देने की योजना बनाई है। इस अभियान के जरिए रोजमर्रा की 85 प्रतिशत वस्तुओं और खाद्य सामग्री में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना इस अभियान की प्रेरणा हैं। राजधानी रायपुर में हाल ही में संपन्न कार्यशाला में इस कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया है और अब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

जोशी ने भरोसा जताया कि जब समाज का हर वर्ग इसमें सहभागी बनेगा तो भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। भाजपा का मानना है कि “हर घर स्वदेशी” (Swadeshi Campaign) केवल अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम है।

सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई: कुमार विश्वास बोले- इनका जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति..
Flood Rescue Operation in Kanker : ग्रामीणों की सांसें अटकीं… फिर ऐसे बचाई गई जान
Assembly Honour : विधानसभा सम्मान की सूची जारी, इस बार किन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलेगा बड़ा अलंकरण
ड्रग्स गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक-युवती समेत 3 गिरफ्तार, हेरोइन सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब
Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?