CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिता की हत्या में 6 वर्षीय बच्ची की गवाही पर्याप्त:हाईकोर्ट ने आरोपियों की अपील की खारिज, कांकेर में 2016 में हुआ था मर्डर

पिता की हत्या में 6 वर्षीय बच्ची की गवाही पर्याप्त:हाईकोर्ट ने आरोपियों की अपील की खारिज, कांकेर में 2016 में हुआ था मर्डर

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई |

बिलासपुर हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में 6 साल की बच्ची की गवाही को सजा के लिए पर्याप्त साक्ष्य मानते हुए आरोपियों की अपील को खारिज कर दी है। कोर्ट ने उसकी गवाही के लिए अन्य किसी सहायक साक्ष्य की आवश्यकता नहीं माना है। मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डीबी में हुई। कोर्ट ने आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की छूट दी है।

दरअसल, कांकेर निवासी राज सिंह पटेल ने 13 दिसंबर 2016 को पुलिस को सूचना दी कि, गांव के मानसाय ने फांसी लगा ली है। मामले में पुलिस ने 8 जनवरी 2017 को मृतक की 6 साल की बेटी का बयान दर्ज किया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि घटना की रात आरोपी पंकू ने उसके पिता के पेट में लात मारा फिर स्कार्फ से गला दबाकर देवता घर में ले गया और बीच के मयार में लटका दिया।

मां ने बेटी को चिल्लाने से रोका

उस समय उसकी मां चूल्हे के पास बैठकर आग ताप रही थी, उसने चिल्लाने की कोशिश की, तो उसकी मां ने रोक दिया। बच्ची के बयान पर पुलिस ने धारा 302, 201, 34 के तहत केस दर्ज कर मृतक की पत्नी सगोर बाई और आरोपी पंकू को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया।

बच्ची की गवाही पर आजीवन कारावास की सजा

अपर सत्र न्यायाधीश ने बच्ची की गवाही पर दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की। अपील में 6 साल की बच्ची की गवाही को अविश्वसनीय और देर से बयान दर्ज करने को मुद्दा बनाया गया था।

हाईकोर्ट की डबल बेंच में हुई सुनवाई

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डीबी ने सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि, इस घटना की महत्वपूर्ण गवाह अभियुक्त और मृतक की 6 वर्षीय बेटी है। प्रारंभिक प्रश्न पूछकर, निचली अदालत ने साक्ष्य देने की अपनी क्षमता के बारे में खुद को संतुष्ट किया और फिर उसे दर्ज किया। उसने कहा है कि घटना की तारीख को अभियुक्त पंकू ने उसके पिता के पेट पर हमला किया था।

कोर्ट ने आरोपियों की अपील खारिज

उसके अनुसार, मृतक की पत्नी जो उस समय चूल्हे के सामने खुद बैठी थी, उसके ही दुपट्टे से उनका गला घोंट दिया था। उसके बाद पिता को देवता कक्ष में ले जाकर उन्हें बीच वाले बीम से लटका दिया गया। हाईकोर्ट की डीबी ने कहा कि, बाल गवाह – जिसने घटना को अपनी आँखों से देखा है, उसको किसी पुष्टिकरण की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने आरोपियों की अपील खारिज कर दी। डिवीजन बेंच ने आरोपियों को विधिक सेवा प्राधिकरण समिति की मदद से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की छूट जरूर दी है।

Good News : देश को जल्द मिल सकती है पहली Vande Bharat मेट्रो ट्रेन, तैयारियां अंतिम चरण में, पटरियों पर फर्राटा भरते हो सकती है इस शहर से लॉन्चिंग
CGBSE Second Main Exam Application 2026 : फेल या कम नंबर वालों को मिला दूसरा मौका, इस तारीख तक भरे जाएंगे आवेदन
Jashpur Road Accident : टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, खेत में बिखरा पूरा टमाटर
पुलिस से गुहार “वापस दिलाओ माँ की चप्पल” बड़े अस्पताल से ब्रांडेड फुटवियर पर चोरों की नज़र, एक-दो नहीं 25 तीमारदारों के चप्पल जूते चोरी, सभी पहुंच रहे थाना
Raigarh Elephant Workshop : हाथियों की मौत पर रायगढ़ में मंथन आज, देहरादून-बरेली के विशेषज्ञ बताएंगे मौत के रहस्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?