CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coronavirus: सावधान..! बढ़े कोरोना के केस, AIIMS के डॉक्टर और नर्स समेत 6 नए मरीज मिले

Coronavirus: सावधान..! बढ़े कोरोना के केस, AIIMS के डॉक्टर और नर्स समेत 6 नए मरीज मिले

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बिहार की दो मरीज पहले मिले थे और अब छह नए केस सामने आए हैं। इन सभी आठ मरीजों में से किसी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. मंगलवार को जो छह नए मरीज मिले हैं उनमें पटना एम्स के एक डॉक्टर और दो नर्स भी शामिल हैं।

आरपीएस मोड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं भागवत नगर टीवी टावर के पास रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति एवं फतुहा के मिर्जापुर नोहटा के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि बिहार के अन्य जिलों में अभी तक कोरोना के मामले नहीं आए हैं। अब तक जो आठ मरीज मिले हैं वो पटना के हैं।

भागवत नगर के रहने वाले जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उन्हें खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत थी। फतुहा के मरीज एनएमसीएच में आंख की सर्जरी कराने आए थे। सर्जरी में कई चीजों की जांच की जाती है। कोरोना की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस तरह पटना में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं।

कई पुलिसकर्मियों के भी लिए गए सैंपल

दूसरी ओर कल गुरुवार (29 मई) को पीएम मोदी पटना आने वाले हैं। इसमें सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके मद्देनजर बीते मंगलवार (27 मई, 2025) को पुलिस लाइन में 16 पुलिसकर्मियों की जांच (कोरोना वायरस) के लिए सैंपल लिया गया। हालांकि रिपोर्ट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. रश्मि प्रसाद ने बताया कि भागवत नगर और फतुहा से आए दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के मरीजों के लिए एनएमसीएच में 100 बेड की व्यवस्था की गई है। बीते 17 मई को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नए भवन का उद्घाटन किया था। उस पूरे भवन को कोरोना मरीजों के लिए रखा गया है। वहां कुछ तैयारी हो गई है और कुछ एक-दो दिन में हो जाएगी।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और इलाज के लिए औषधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। अधीक्षक ने बताया कि पीपीई किट, मास्क, हैंड वॉश समेत और व्यवस्था की जा रही है।

Pakistan’s Quetta train blast : 23 लोगों की मौत, कई डिब्बे पटरी से उतरे
भड़के CM साय, दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह को दिया कंधा, कहा – “इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा भारत”
‘टी-शर्ट खोलकर आएंगे तो सदन चलेगा’, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
Khaleda Zia : चुनावी नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
Virat Kohli Test Retirement : विराट कोहली को मनाने में जुटा BCCI… क्या मानेंगे क्रिकेट के किंग!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?