CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेपाल बॉर्डर पर शहीद हुए बिलासपुर के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा: 50 मीटर खाई में गिरने से हुई थी मौत, आज अंतिम विदाई

नेपाल बॉर्डर पर शहीद हुए बिलासपुर के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा: 50 मीटर खाई में गिरने से हुई थी मौत, आज अंतिम विदाई

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून |

नेपाल बार्डर से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जमतड़ी में सशस्त्र सीमा बल की 55वीं बटालियन की ए कंपनी में तैनात बिलासपुर के जवान शिवपाल सिंह 50 मीटर गहरी खाई में गिर गए, जिससे वो शहीद हो गए।

जवान का पार्थिव देह 20 जून की शान गृहग्राम बेलगहना के बिल्लीबन पहुंचा, जहां नारेबाजी कर अमर जवान के शव को घर तक पहुंचाया। 21 जून की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है, 19 जून की रात शिवपाल सिंह बात करते हुए बैरक से बाहर निकला था। मोबाइल पर बात करने के लिए सिग्नल ढूंढ़ रहा था। इसी दौरान वे खाई में गिर गए। वहीं, शिवपाल की शादी के लिए परिजन लड़की ढूंढ रहे थे, वे जल्द ही अपने घर भी आने वाले थे, लेकिन उससे पहले उनका शव पहुंचा।

गहरी खाई में बर्फ पर दबा मिला शव

शिवपाल सिंह (30 साल) कोटा क्षेत्र के बिल्लीबन के रहने वाले है। वह एसएसबी की जमतड़ी चौकी में तैनात थे। दरअसल, नेपाल सीमा से लगे जमतड़ी में दूरसंचार के लिए जीओ कंपनी का मोबाइल टॉवर है। टॉवर दूर होने के कारण सिग्नल ठीक से नहीं पहुंचता।

19 जून की सुबह रोल कॉल के दौरान जब वह उपस्थित नहीं हुए तो उनकी खोजबीन की गई। इस दौरान उनका शव कंपनी के पीछे लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में बर्फ पर दबा हुआ मिला। जिसके बाद उनके शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद कैंप में लाया गया। फिर जवानों ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शहादत की खबर सुनकर गांव में पसरा मातम

शिवपाल सिंह के शहादत की खबर घटना वाली शाम ही परिजन को मिली। जिसके बाद यह जानकारी पूरे गांव के लोगों को हुई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी मातम पसरा है। उनके रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जवान के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं।

छुट्‌टी पर आने से पहले आई शहादत की खबर

परिजन शिवपाल की शादी के लिए लड़की ढूंढ़ रहे थे। इस साल उसकी शादी की पूरी तैयारी थी। शिवपाल भी परिजन के पसंद की गई लड़की को देखने के लिए एक महीने की छुट्टी पर आने वाला था। कुछ दिनों पहले ही परिजन से उसकी बात हुई थी। वह छुट्टी पर अपने घर आ पाता कि इससे पहले ही हादसे में वह शहीद हो गया। इस घटना से परिजन सदमे में है।

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, जून में खेलेंगे आखिरी मैच…!
Chhattisgarh Rojgar Mela Reality: रिज्यूम के ढेर लगे, उम्मीदें टूटीं; बेरोजगार लौटे हजारों युवा
Rajnandgaon Fraud Case : राजनांदगांव में 4 करोड़ की ठगी, तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे ने ली जान, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
बड़ी खबर : देश के 15 बैंकों का विलय करने जा रही सरकार, देखिए आपका इनमें खाता तो नहीं..❓
पढ़िए भिलाई 3 के हाई Profile case की Update: प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के फरार आरोपियों पर दुर्ग एसपी ने घोषित किया 10-10 हजार रुपए का इनाम, लुक आउट सर्कुलर भी हुआ जारी, सम्पत्ति भी हो सकती है कुर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?