CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हेलमेट नहीं लगाया तो कार मालिक का कटा चालान, छग ट्रैफिक पुलिस ने भेजा ई चालान लिखा – “हेलमेट नहीं लगाया, पांच सौ रुपए फाइन दो” कार मालिक कह रहा मैं तो महीनों रायपुर गया ही नहीं…

हेलमेट नहीं लगाया तो कार मालिक का कटा चालान, छग ट्रैफिक पुलिस ने भेजा ई चालान लिखा – “हेलमेट नहीं लगाया, पांच सौ रुपए फाइन दो” कार मालिक कह रहा मैं तो महीनों रायपुर गया ही नहीं…

By Newsdesk Admin 16/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसा चालान काटा है, जिसे देख कार मालिक अचंभित है। ट्रैफिक पुलिस ने महासमुंद, बागबहरा के कार मालिक का पांच सौ रुपए का ई-चालान भेजा है। ई-चालान में उल्लेख किया गया है कि कार मालिक बगैर हेलमेट कार चला रहा था। हैरान परेशान कार मालिक ने कहा कि मैं कई दिनों से रायपुर ही नहीं गया। जिस नंबर का चालान भेजा गया है वह मेरी कार का है लेकिन फाइन हेलमेट नहीं पहनने पर लगाया गया है।

आपको बता दें कि यह हैरत अंगेज घटना छत्तीसगढ़ के महासमुंद के कारोबारी राहुल अग्रवाल के साथ घटी है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार का नंबर लिख हेलमेट नहीं लगाने की एवज में 500 रूपये का ई चालान भेजा है। राहुल के अनुसार कार उनकी मां सुधा अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है। उनके पास मंगलवार को एक मैसेज आया। मैसेज खोलने पर पाया कि वह रायपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जनरेट किया गया ई-चालन है, जिसमें घटना दिनांक को लाभांडी के पास सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर कार चलाते हुए हेलमेट नहीं पहनने पर ई-चालान भेजा गया है।

अब कार चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहनने पर ई-चालान काटे जाने से परेशान कार मालिक ने आरटीओ का काम करने वाले एक एजेंट से संपर्क किया। कार मालिक को एजेंट ने रायपुर ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर हल निकालने का आश्वासन दिया।

ट्रैफिक अफसर ने बताया कि गलत नंबर रीड हो जाने के बाद ई-चालान 24 घंटे के भीतर ऑटो डिलीट हो जाता है। अफसर के अनुसार कार मालिक को ई-चालान पटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दूसरी तरफ चालान में गड़बड़ी को लेकर ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा कि एनपीआर कैमरा में कई बार ऑटो करेक्शन हो जाने की वजह से गलत नंबर रीड कर लेता है। इसी तकनीकी खामी की वजह से कार मालिक के पास ई-चालान पहुंचा। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि सीजी 06 जीयू 5409 बुलेट के नंबर को एनपीआर कैमरा ने 9 को जीरो रीड कर लिया। इस वजह से कार मालिक के पास चालान पहुंच गया।

कार मालिक ने बताया है कि वो पिछले कई दिनों से रायपुर नहीं गया है। ऐसे में उसकी कार के नाम से ई-चालान कैसे कट गया? कार मालिक के अनुसार भले ही वह जुर्माना से बच जाएगा लेकिन उसे चालान ठीक कराने रायपुर जाना पड़ेगा। जितने का जितना का चालान कटा है, उससे ज्यादा राशि रायपुर आने-जाने पेट्रोल में खर्च करना पड़ेगा।

You Might Also Like

Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

Newsdesk Admin 16/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

Rape With Minor
छत्तीसगढ़

Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

06/02/2026
All Weather Operation Approval
छत्तीसगढ़

All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

06/02/2026
OBC Development Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

06/02/2026
PMKVY Success Story
छत्तीसगढ़

PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?