CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप, अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

2025 में बनकर तैयार हो जाएगा पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप, अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप को लेकर एक बड़ी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत इस साल यानी 2025 में अपनी मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप को रोलआउट करेगा, जिसके बाद इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकेगा. यह जानकारी उन्होंने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ‘ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2025’ के दौरान दी है. 

भोपाल में चल रहे इस इवेंट के दूसरे दिन इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉल के जरिए जुड़े. इसके बाद उन्होंने कहा, 2025 में पहली मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप को प्रोडक्शन के लिए तैयार कर लिया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग ने महत्वपूर्ण गति हासिल की है. प्रधानमंत्री मोदी भोपाल और जबलपुर में दो इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टरों को मंजूरी दे चुके हैं.

मध्य प्रदेश में चल रही हैं इतनी इलेक्ट्रोनिक्स कंपनियां  

मौजूदा समय में मध्य प्रदेश में 85 कंपनियां सक्रिय रूप से इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में काम कर रही हैं. उन्होंने आगे कि सरकार टेक्नोलॉजी सेक्टर में विकास के लिए प्रतिब्ध है और भविष्य कौशल कार्यक्रम के तहत 20 हजार इंजीनियरों को ट्रेनिंग की घोषणा हो चुकी है. 

सेमीकंडक्टर चिप क्या है? 

सेमीकंडक्टर चिप एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट होता है, जो सेमीकंडक्टर मैटेरियल यानी सिलिकॉन से बना होता है और इसमें इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) मौजूद होते हैं. यह असल में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के लिए बहुत जरूरी कंपोनेंट है. सेमीकंडक्टर चिप प्रोसेसिंग, मेमोरी स्टोरेज और सिग्नल एम्प्लीफिकेशन जैसे काम को पूरा करता है. सेमीकंडक्टर चिपसेट कई प्रकार की होती हैं, जिसमें माइक्रोप्रोसेसर, मेमोरी चिप्स (RAM, फ्लैश स्टोरेज), ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) आदि शामिल हैं.

इतने लाख करोड़ तक पहुंचा ये सेक्टर 

भारत ने पिछले एक दशक में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अभूतपूर्व स्पीड देखी है, जो 10 लाख करोड़ रुपये की कीमत तक पहुंच गया है. भारत मौजूदा समय में 2.5 लाख करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट कर रहा है, जिसमें मोबाइल (4 लाख करोड़ रुपये), लैपटॉप, सर्वर, टेलीकॉम उपकरण (75,000 करोड़ रुपये) और रक्षा और चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स टॉप 3 एक्सपोर्ट आइटम में से एक है. 

चिप डेवलपमेंट में किया है बड़ा प्रोग्रेस 

भारत ने सेमीकंडक्टर चिप डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है, जहां एक साथ 5 यूनिट्स में काम चल रहा है. पहली मेड इन इंडिया चिप 2025 तक आएगी. साथ ही सरकार एडवांस्ड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 85 हजार इंजीनियर को ट्रेन कर रही है.

इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को नई ऊंचाइयां मिलीं

अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री के विजन और लीडरशिप ने भारत के इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इस अचीवमेंट के लिए उन्होने मध्य प्रदेश की जनता को भी बधाई दी. 

Chhattisgarh High Court Action : सड़क पर ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाने पर हाईकोर्ट नाराज़ — कहा, “अब सीधे जिम्मेदारों पर चलेगा मुकदमा”
CG में सबसे बड़े एनकाउंटर के बाद नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, दो दिन मनाएंगे विरोध दिवस
MUDA मैसूर शहर विकास प्राधिकरण घोटाले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुश्किल में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, इस्तीफे की मांग तेज, भाजपा ने घेरा CM हाउस
₹2 crore duped in digital arrest : मंगलुरु में 61 वर्षीय व्यक्ति साइबर जाल में फंसा
Fire breaks out at paddy procurement centre : 300 बोरा धान जलकर राख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?