CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवती ने मंगेतर को कराया अगवा…:भिलाई में 3 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश; हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा

युवती ने मंगेतर को कराया अगवा…:भिलाई में 3 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश; हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवक को फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया। सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने युवक हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा। पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश की।

मामला, 18 मार्च का है। पीड़ित आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकला और खेत में रातभर छिपकर अपनी जान बचाई। जांच में पता चला किडनैपिंग किसी और ने नहीं बल्कि युवक की मंगेतर ने करवाई थी। जामुल पुलिस ने इस मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

अब जानिए किडनैपिंग के पीछे की वजह

जानकारी के मुताबिक, जिस युवक को किडनैप किया गया उसका नाम टिकेश साहू (27 साल) है। वह ACC अडाणी सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। मार्च 2025 में टिकेश की शादी खैरागढ़ की हेमकुमारी साहू (25 साल) से तय हुई थी। 12 अप्रैल को शादी की तारीख फिक्स हुई।

युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन परिवार के दबाव में बोल नहीं पाई। हेमकुमारी का नागपुर में रहने वाले दुर्गेश साहू (22 साल) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पहले रेकी की फिर अगवा किया

हेम कुमारी के कहने पर दुर्गेश ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश पर हमले का प्लान बनाया था। योजना के मुताबिक दुर्गेश अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर भिलाई पहुंचा। यहां उन लोगों ने टिकेश के आने-जाने की रेकी की।

18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे टिकेश काम से घर लौट रहा था। टिकेश जैसे ही अपने दोस्त के साथ बाइक से निकला दुर्गेश ने उसके बगल में कार रोकी और उसके बाद उससे पता पूछा। पता पूछने के बाद पीड़ित टिकेश नंदिनी रोड की तरफ चला गया।

किडनैप कर हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा

इसके बाद दुर्गेश ने कार को यू-टर्न लेकर टिकेश की बाइक के आगे लगा दिया। दोस्तों के साथ आरोपी प्रेमी ने टिकेश की हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद टिकेश को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एसीसी चौक से अपहरण कर ले गए।

वे लोग उसे मेडेसरा ले गए। वहां भी उन लोगों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह पीटा। आरोपी उसके सिर में बड़ा सा पत्थर पटककर उसे जान से मारने वाले थे, लेकिन टिकेश अपने आपको छुड़ाकर खेत की तरफ भागा।

खेत में छिपकर पूरी रात गुजारी

टिकेश ने बताया कि वह अंधेरा होने के कारण अपनी जान बचाने में सफल रहा। वह खेत की तरफ भागा और पूरी रात खेत में ही छिपा रहा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सुबह उजाला होने पर वो वहां निकला। पहले तो वो काफी दूर तक पैदल चला और आगे जाकर एक युवक से लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार एक फरार

एएसआई एस. साहू ने बताया कि कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता चला कि किडनैपिंग महाराष्ट्र के एक युवक ने की है, जो कि टिकेश की मंगेतर का प्रेमी है। इसके बाद पुलिस ने दुर्गेश साहू और उसके एक साथी अमित वर्मा (23) को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने हेमकुमारी का साजिश में हाथ होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने हेमकुमारी को भी हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। हेमकुमारी ने पुलिस को बताया कि वह टिकेश से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने यह षड्यंत्र रचा। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय घर-घर पहुंच बना रहे सदस्य, युवा मोर्चा की टोली का उत्साह बढ़ाने जिलाध्यक्ष मिश्रा भी पहुंचे, कहा -“सदस्यता अभियान में भी अव्वल रहेगा वैशाली नगर”
Bharatpur Rural Bus Service : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीणों में खुशी की लहर, भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, BJP कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित, डॉ खुशबू अग्रवाल नपं अध्यक्ष बनीं
दुर्ग मासूम से रेप के बाद करीबी रिश्तेदार ने की हत्या, शरीर पर चोट के निशान
निज सहयोग से विधायक रिकेश के 10 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट को MIC से मंजूरी, राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने मार्च से शुरू हो जाएगा काम, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?